
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 13, 2020 3:09 PM IST
Diwali 2020: पटाखे जलाते समय जल जाए स्किन, तो प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के लिए अपनाएं ये उपाय।
Diwali 2020 Safety Tips: दिवाली कल (14 नवंबर) है। दीपावली (Diwali 2020 in hindi) हर किसी को खुशियां, मस्ती और जश्न मनाने के ढेरों मौके देती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों से त्योहार की सारी खुशियों पर नजर लग जाती है। अक्सर लोग, खासकर बच्चे दिवाली के दिन पटाखे जलाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे खुशियों भरे माहौल में सन्नाटा पसर जाता है। बड़े लाख समझाएं पर बच्चे कहां सुनने वाले हैं। उन्हें तो बस मौका चाहिए पटाखे और आतिशबाजियों (Firecracker injuries) के बीच उधम मचाने, मस्ती करने की।
कुछ बच्चे बड़े-बड़े बम, रॉकेट बिना बड़ों की उपस्थिति में जलाने लगते हैं, जिससे हाथ-पैर जलने की संभावना बढ़ जाती है। दिवाली के दिन इस तरह की दुर्घटनाएं आम हैं। कई बच्चे दौड़-भाग में गिर जाते हैं, जिससे हाथों-पैरों में चोट लग जाती है। ऐसे में पटाखे जलाते समय जरूरी है कुछ सेफ्टी टिप्स और फर्स्ट एड (First aid for Diwali) के बारे में जान लेना, ताकि समय रहते सही उपचार (First Aid for Firecracker Injuries in Hindi) दी जा सके।
ठंडा दूध जलन की समस्या को कम करता है। यदि पटाखे जलाते समय किसी का भी हाथ-पैर या शरीर का कोई भी भाग जल जाए, तो आप उसके ऊपर ठंडा दूध डाल सकते हैं। इससे जलन शांत होती है। ऐसा कहा जाता है कि दूध त्वचा के लिए मेडिकल एजेंट की तरह काम करता है।
एलोवेरा जेल को भी आप कटे-जले हुए भाग पर लगा सकते हैं। इससे छाले नहीं बनते हैं। यदि बच्चे की त्वचा पटाखों से जल जाए, तो एलोवेरा जेल जले हुए भाग पर लगाएं। इससे जलन का अहसास नहीं होगा।
दिवाली प्रदूषण के बीच अस्थमा रोगी रखें इन 5 बातों का ख्याल, नहीं बढ़ेगी सांस और कफ की समस्या