Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शिशुओं के लिए मां के दूध से परफेक्ट परफेक्ट फूड कुछ और नहीं है। लेकिन कुछ महिलाओं को ज्यादा दूध नहीं बन पाता है। नई मां बनी महिलाओं को यह समस्या अधिक होती है। इसका कारण हार्मोनल परिवर्तन, पोषण की कमी, बर्थ कंट्रोल पिल या अनुचित स्तनपान कराना हो सकते हैं। अगर आप दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके सबसे प्रभावी उपायों में आयुर्वेदिक जड़ी बूटी शतावरी भी है। सामी लैब्स के संस्थापक डॉक्टर मोहम्मद मजीद के अनुसार, शतावरी में स्टेरायडल सैपोनिन तत्व होते हैं, जो दूध के उत्पादन में वृद्धि करने में मदद करते हैं।
ईरानी जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, स्तनपान कराने वाली कुछ महिलाओं को शतावरी की जड़ों से बने कैप्सूल दिए गए। यह खुराक उनके बॉडी वेट के अनुसार दी गई। अध्ययन के दौरान लगभग 60 मिलीग्राम शतावरी प्रति किलो वजन के हिसाब से 70 महिलाओं दी गई। इन्हें एक महीने तक दूध के साथ 3 कैप्सूल दिए गए और इस अध्ययन के यह परिणाम निकले।
इस बात का रखें ध्यान
शोध में यह भी पाया गया है कि ये मां और बच्चे के लिए सुरक्षित और गैर विषैली ही है। हालांकि अगर आप ब्रेस्ट मिल्क की आपूर्ति बढ़ाने के लिए शतावरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक डॉक्टर से बात करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Gupta, M., & Shaw, B. (2011). A Double-Blind Randomized Clinical Trial for Evaluation of Galactogogue Activity of Asparagus racemosus Willd. Iranian journal of pharmaceutical research: IJPR, 10(1), 167.