... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
यह बात कौन नहीं जानता कि मां का दूध बच्चे के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता। मां अपने दूध के माध्यम से बच्चे को भरपूर पोषण देती है जो उसकी वृद्धि और विकास में पूर्ण रूप से सहायता करता है। इसीलिए मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। शुरूआती छ: महीने तक शिशु के शरीर की सारी जरूरतें मां के दूध से ही पूरी होती हैं। जिन शिशुओं को मां का दूध मिलता है, वे अन्य शिशुओं के मुकाबले कम बीमार पड़ते हैं। इतना ही नहीं स्तनपान सिर्फ शिशु के लिए ही नहीं, बल्कि स्तनपान कराने वाली मां के लिए भी फायदेमंद होता है। स्तनपान कराने की प्रक्रिया से महिलाएं भी रोगमुक्त रहती हैं। आइए आज जानते है ब्रेस्टफीडिंग के बेहतरीन फायदों के बारे में जो मां और बच्चे दोनों के लिए होते हैं।
1. बच्चो को मां के दूध के सेवन से अनेक रोगों से बचने की शक्ति मिलती है। इसके अलावा उनके शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
2. जिन बच्चों को ब्रेस्टफीड कराया जाता है उनके मस्तिष्क का विकास तेज गति से होता है।
3. मां का दूध उनके बच्चे को आहार प्रदान करता है साथ ही उनकी शारीरिक वृद्धि, विकास को बढ़ाने में मदद करता है।
1. जब मां बच्चे को जन्म देती है तो उनके शरीर में कई घाव हो जाते हैं स्तनपान कराने की वजह से यह घाव जल्दी से भर जाते हैं। मां को स्तनपान कराने से प्रेग्नेंसी के बाद होने वाली समस्याओं से निजात मिल जाती है। जैसे तनाव और रक्तस्राव जैसी समस्याओं पर जल्द नियंत्रण पाया जा सकता है।
2. स्तनपान मां और बच्चे के बीच बेहतर सम्बन्ध बनाता है इससे उनका रिश्ता मजबूत हो जाता है। इससे बच्चा अपनी मां को जल्दी पहचानने लगता है।
3. प्रेग्नेंसी के समय हर मां का वजन बढ़ने लगता है लेकिन स्तनपान कराने की वजह से उन्हें वजन नियंत्रित रखने में मदद होती है। यह प्राकृतिक तरीके से आपके वजन को कम करने के साथ आपको मोटापे से भी बचाए रखने में आपकी मदद करता है।
4. स्तनपान कि वजह से मां के शरीर में हार्मोन संतुलित रहते है जिसके कारण मां को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है साथ ही कील- मुंहासे होने की संभावना भी कम बनी रहती है।
5. स्तनपान कराने से मां के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें।