
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 5, 2020 9:48 PM IST
क्या हैं ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी के कारण और लक्षण ?
World Breastfeeding Week 2020: मां बनना किसी भी महिला के लिए एक बहुत ही खास अनुभव होता है। तो वहीं, ब्रेस्टफीडिंग मातृत्व के इस सफर का एक खास और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम भोजन है । क्योंकि, इससे बच्चे का विकास होता है और उसे सही पोषण मिलता है। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग से मां और बच्चे का रिश्ता भी मज़बूत होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ बच्चों के ब्रेस्टफीड से एलर्जी हो सकती है? (Allergic to Breastfeed) जैसा कि बहुत से बच्चों को चीज, सोया, टोफू और दही जैसी चीजों से एलर्जी होती है। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता है कि नवजात बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क से भी एलर्जी (Babies Allergic to Breastfeed) हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे? (Breast Milk Allergy reasons)
एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चे को मां के दूध नहीं बल्कि, दूध की प्रवृति या संरचना में होने वाले बदलावों के कारण एलर्जी की समस्या होती है। दरअसल, खाने-पीने की कुछ चीज़ों जैसे-सोया, टोफू आदि की वजह से ब्रेस्ट मिल्क के कम्पोजिशन (Composition of Breast Milk) में बदलाव आ जाता है। इस वजह से बच्चे मां का दूध पीना बंद करने लगते हैं। 1983 में स्वीडन के वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि बच्चों को मां के दूध से एलर्जी नहीं होती। बल्कि, माता द्वारा खाए गए भोजन में मौजूद शक्कर या प्रोटीन की वजह से दूध की संरचना में बदलाव आ जाता है। जिसके चलते बच्चे को दूध से एलर्जी होने लगती है।