
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 15, 2020 8:52 PM IST
जानें क्यों होती है ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी ।
Breast Milk Allergy: ब्रेस्ट मिल्क (Breast Milk ) यानि मां का दूध एक सम्पूर्ण भोजन हैं। इससे, बच्चे को पोषण मिलता है और इसे पचाना भी आसान है। जैसा कि बेबी का डायजेस्टिव सिस्टम कमज़ोर होता है। इसीलिए, उनको ब्रेस्ट मिल्क के ज़रिए सभी ज़रूरी फैट्स, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स सही मात्रा में मिलते हैं। लेकिन, कई बार ब्रेस्ट मिल्क से एलर्जी (Breast Milk Allergy) की बात भी कही जाती है। इसीलिए सवाल इतना पौष्टिक होने के बाद बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क से एलर्जी कैसे हो सकती है। आखिर ब्रेस्ट फीड लेने वाले बच्चों में एलर्जिक रिक्शन्स क्यों दिखायी देते हैं?
Vomiting in babies: जब बच्चों को हो उल्टी, तो डॉक्टर से बात करने से पहले करें ये काम
दरअसल, जब लैक्टेटिंग मदर किसी चीज का सेवन करती है। तो, भोजन का विघटन होकर वह कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स और प्रोटीन्स में बदल जाता है। ये सभी पोषक तत्व रक्त के माध्यम से ब्रेस्ट तक पहुंचते हैं। ऐसे में, बच्चे को दूध के ज़रिरए इन पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और एलर्जी (Breast Milk Allergy) की वजह भी ऐसे ही उत्पन्न होती है। ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी के बारे में जो कुछ भी कहा जाता है, वह बच्चे को मां के दूध के ज़रिए होता है। इसीलिए, जब बच्चे में एलर्जी के लक्षण दिखायी पड़ें तो, उन खाद्य पदार्थों का सेवन बंद कर दें। जिनसे, एलर्जी की स्थिति उत्पन्न होती है।
हालांकि, बच्चों को मां के दूध से एलर्जिक नहीं हो सकते। बल्कि, उन्हें ह्यूमन मिल्क से एलर्जी हो सकती है। जैसा कि, कई बार कुछ बच्चों को उनकी मां का दूध नहीं मिल पाता। ऐस में बच्चों को मिल्क बैंक से दूध लेकर पिलाया जाता है। ऐसी स्थिति में बच्चों में एलर्जी के लक्षण ज़्यादा दिखायी पड़ते हैं।
अक्सर, लैक्टोज़ इंटॉलरेंस की स्थिति को लोग ब्रेस्ट मिल्क एलर्जी मान बैठते हैं। लेकिन, इन दोनों के बीच के अंतर को समझना ज़रूरी है। इसीलिए, अपने डॉक्टर से अच्छी तरह विचार-विमर्श कर समझें कि आपके बच्चे को क्या ह्यूमन मिल्क से एलर्जी है या लैक्टोज़ इंटॉलरेंस की परेशानी है उसे।
Post Pregnancy Health Tip: प्रेगनेंसी के बाद ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये 2 फायदे