मेनोपॉज से बचने के लिए हार्मोन थेरेपी कराने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

मेनोपॉज के लक्षणों से बचने के लिए हार्मोन थेरेपी महिलाएं कराती है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि मेनोपॉज के लक्षणों से बचने के लिए की जाने वाली हार्मोन थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बन सकती है. स्तन कैंसर को लेकर पूर्व में हुए अध्ययनों में भी यह बात आ चुकी है. लेकिन इस अध्ययन में सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि हार्मोन थेरेपी के 10 साल बाद भी स्तन कैंसर होने की संभावना बनी रहती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 3, 2019 4:57 PM IST

मेनोपॉज के लक्षणों से बचने के लिए हार्मोन थेरेपी महिलाएं कराती है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि मेनोपॉज के लक्षणों से बचने के लिए की जाने वाली हार्मोन थेरेपी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बन सकती है. स्तन कैंसर को लेकर पूर्व में हुए अध्ययनों में भी यह बात आ चुकी है. लेकिन इस अध्ययन में सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि हार्मोन थेरेपी के 10 साल बाद भी स्तन कैंसर होने की संभावना बनी रहती है.

हार्मोन थेरेपी और स्तन कैंसर के आंकड़े 

इस थेरेपी से मेनोपॉज के लक्षणों से बचा जा सकता है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इस अध्ययन में 50 से 69 साल की 100 महिलाएं शामिल की गयी थीं जो हार्मोन थेरेपी करा चुकी थीं. उनमें स्तन कैंसर का खतरा 7.7 से 8.3 प्रतिशत तक था. वहीं इसी आयु वर्ग की हार्मोन थेरेपी न कराने वाली 10 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा मात्रा 6.3 प्रतिशत ही था.

हार्मोन थेरेपी और ब्रेस्ट कैंसर के इस आंकड़े पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता गिलियन रीव्स के अनुसार "हार्मोन थेरेपी लंबे समय तक लेने से खतरे का स्तर बढ़ जाता है. पांच साल की तुलना में दस साल तक हार्मोने थेरेपी लेने से स्तन कैंसर का खतरा भी दो गुना से भी ज्यादा हो सकता है."

क्या है मेनोपॉज हार्मोन थेरेपी

हार्मोन में बदलाव को ठीक करने या मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए हार्मोन थेरेपी की जाती है. हाल के वर्षों में मासिक धर्म रूकने के कारण सेक्स में दिलचस्पी कम होने के खतरे से बचने के लिए भी मेनोपॉज हार्मोन थेरेपी का चलन बढ़ा है.

मेनोपॉज के अलावा शरीर में किस अन्य हार्मोनल बैंलेस के गड़बड़ होने पर भी हार्मोन थेरेपी की जाती है. मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए की जाने वाली हार्मोन थेरेपी को एमएचटी के नाम से भी जाना जाता है.

स्तन कैंसर: कारण, लक्षण और बचाव.

ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्‍हें जल्‍द दूर कर लेना चाहिए.