Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Breast Cancer Diet : ब्रेस्ट कैंसर से बचना है, तो फलों-सब्जियों के साथ जरूर खाएं ये फूड्स

किशोरावस्था में फलों और सब्ज‍ियों के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा लगभग 25-30 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यदि आप चाहती हैं कि आपको कभी भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी ना हो, तो कुछ फूड्स को हर दिन अपने खानपान में शामिल करना शुरू कर दें।

Breast Cancer Diet : ब्रेस्ट कैंसर से बचना है, तो फलों-सब्जियों के साथ जरूर खाएं ये फूड्स
ये हैं वो फूड्स जो ब्रेस्ट कैंसर के होने की संभावना को करते हैं कम। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : October 3, 2019 2:49 PM IST

अक्टूबर महीना ''ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ'' के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ब्रेस्ट कैंसर  (Breast Cancer) को लेकर जागरूकता आज से कुछ वर्षों पहले तक काफी कम थी, लेकिन अब लोग धीरे-धीरे इस रोग को गंभीरता से ले रहे हैं, खासकर महिलाएं। हर वर्ष ''ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ'' को लेकर कई तरह के जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन हर महिला को इसके प्रति जागरूर होना होगा। अपनी सेहत के प्रति सचेत और सतर्क होना होगा। अपनी लाइफस्टाइल के साथ ही अपने खानपान पर भी काफी ध्यान देना होगा। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer Diet) के होने के खतरे को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहे हैं बियॉन्से के पिता, जानें पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, कारण

एक अध्ययन के अनुसार, यदि महिलाएं कम उम्र से ही अपनी डाइट में ढेर सारे फलों जैसे सेब, केला और हरी सब्ज‍ियों को शामिल करेंगी, तो ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका काफी कम हो सकती है। दरअसल, फलों और सब्जियों में काफी मात्रा में फाइबर और विटामिंस पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोकते हैं। किशोरावस्था में फलों और सब्ज‍ियों के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा लगभग 25-30 प्रतिशत तक कम हो जाता है। यदि आप चाहती हैं कि आपको जीवन में कभी भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी ना हो, तो कुछ फूड्स (Breast Cancer Diet) को हर दिन अपने खानपान में शामिल करना शुरू कर दें।

Also Read

More News

1. प्याज और लहसुन-

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए आप प्याज और लहसुन खाएं हर दिन। इसे कच्चा खाएं, सब्जी में डालकर खाएं। लहसुन-प्याज में सल्फर अधिक होता है, जो आंत, फेफडे़ और स्तन कैंसर को होने से काफी हद तक रोकता है।

2. हल्दी-

हल्‍दी कई मर्ज की दवा है। सर्दी-खांसी, जुकाम, सूजन आदि को दूर करना हो या चेहरे की खूबसूरती निखारनी हो, हर चीज में हल्दी काम आती है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकती हैं, क्योंकि यह इसे एक शक्तिशाली प्राकृतिक कैंसर रोधी माना गया है। इसके सेवन से कैंसर की कोशिकाएं शरीर में बढ़ती नहीं है। ट्यूमर को भी बढ़ने से रोकती है। आप इसे दूध में मिलाकर पिएं, लाभ होगा।

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ 2019 : तुलसी खाएंगी तो नहीं होगा ब्रेस्ट कैंसर, जानें कैसे

3. सब्जी- 

जितना आप हरी सब्जियों का सेवन करेंगी आपकी सेहत बनी रहेगी। इन दिनों फूलगोभी और ब्रोकोली काफी मिलती है। इनका सेवन जरूर करें। ये दोनों ही सब्जियों में ताकतवर कैंसर रोधी अणु मौजूद होते हैं। इनके सेवन से शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम्स का निर्माण अधिक होता है। इससे कैंसर की कोशिकाएं नष्ट होती हैं। ट्यूमर भी नहीं बढ़ता है।

4. अदरक-

यदि आप कीमोथेरेपी उपचार से गुजर रहे हैं, तो अदरक का सेवन करें। कीमोथेरेपी में कई ऐसी परेशानियां होती हैं, जो अदरक खाने से दूर होता है। अदरक में कैंसर कोशिकाओं से लड़ने के गुण मौजूद होते हैं। महिलाएं यदि इसका सेवन करती हैं, तो ब्रेस्ट कैंसर से बची रह सकती हैं।

5. फल-

फलों में पपीता, कीनू, संतरा खाएं। इनमें विटामिन के अलावा कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर में पाए जाने वाले कार्सिनोजन को खत्म करते हैं। कीनू में फ्लेवनॉएड्स तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं को ढेर सारी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए, ताकि उन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस ना हो। ट्रीटमेंट के साइड एफेक्ट्स से आप बची रहें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

”ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ” पर जानें ब्रेस्ट कैंसर फैक्ट्स, लक्षण, सेल्फ-एग्जामिनेशन के तरीके

About the Author

... Read More