Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत में, खासतौर पर महानगरों की महिलाओं में स्तन कैंसर के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर 8 में 1 महिला को जीवन में एक बार स्तन कैंसर (breast cancer factors) होने की संभावना है। इन्द्रप्रस्थ अपोलो हाॅस्पिटल्स में सीनियर कन्सलटेन्ट (सर्जिकल ओंकोलॉजी) डाॅ. रमीश सरीन का कहना है कि स्तन कैंसर एकमात्र कैंसर है, जिसका इलाज 100 फीसदी संभव है, लेकिन यह तब संभव है, जब इसका निदान (breast cancer treatment) समय पर हो जाए। समय पर निदान और नियमित जांच के द्वारा स्तन कैंसर से निपटना आसान हो जाता है।
स्तन कैंसर के बारे में कई गलत अवधारणाएं फैली हैं जैसे छोटे स्तनों वाली महिलाओं में या काले रंग की ब्रा पहनने से स्तन कैंसर की संभावना अधिक हो जाती है। वास्तविकता यह है कि स्तन कैंसर से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है जैसे व्यायाम करना, वजन को नियंत्रित रखना और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना।
डाॅ. सिद्धार्थ साहनी, सीनियर कन्सलटेन्ट, सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट, (अपोलो हाॅस्पिटल्स) का कहना है कि 20-30 की उम्र की युवा महिलाओं में इस बीमारी की संभावना अधिक होती है। इसका मुख्य कारण है, इस उम्र में जंक फूड, चीनी और प्रोसेस्ड मीट का अधिक सेवन करना। दोबारा गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल भी कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ावा देता है, क्योंकि तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें फ्री रेडिकल्स पैदा हो जाते हैं, जिससे कैंसर कोशिकाओं के विकसित होने की संभावना बढ़ती है।
”ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ” पर जानें, ब्रेस्ट कैंसर से बचने के जरूरी तीन उपाय
भारत और पश्चिमी देशों के बीच कैंसर के मामलों में अंतर पर बात करते हुए डाॅ. साहनी ने कहा, ‘‘पश्चिम में 50-70 वर्ष की उम्र में स्तन कैंसर के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जाते हैं, जबकि भारत में 40-60 वर्ष की उम्र में इन मामलों की अधिक संख्या दर्ज की जाती है।’’
गतिहीन जीवनशैली (breast cancer risk factors)
पहले बच्चे के जन्म के समय उम्र अधिक होना
बच्चा ना होना
मोटापा
शराब और तंबाकू का सेवन
बढ़ती जीवन अवधि
मोटापे के बढ़ते मामले (breast cancer factors)
चीनी और वनस्पति तेलों का सेवन