... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 5, 2019 5:03 PM IST
बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानें अन्य कारण और बचाव
Breast Cancer Awareness Month - ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ चल रहा है. हाल के वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सामान्यतया ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी 50 की उम्र के पास होती है लेकिन वर्तमान समय में कम उम्र में भी महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होने लगी हैं. स्तन कैंसर की बीमारी कई बार जानलेवा हो जाती है. महिलाएं अगर कुछ सावधानियों पर ध्यान दें तो स्तन कैंसर से खुद को बचा सकती हैं. हर साल अक्टूबर महीने में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है. स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं किन कारणों से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है.
महिलाओं में अपनी डाइट को लेकर लापरवाही देखी जाती है. कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि अनहेल्दी फूड खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. अगर ज्यादा मीठा, प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो ब्रेस्ट कैंसर की संभावना ज्यादा हो जाती है.
महिलाओं में मोटापा की वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है. उन महिलाओ में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता जो मेनोपॉज के बाद मोटापा की शिकार हो जाती हैं. इस बारे में विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर में एस्ट्रोजेन लेवल कम होने पर भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.
कुछ महिलाओं में ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. उनको लगता है कि ब्रेस्ट फीडिंग से उनके लुक और स्तर पर फर्क पड़ता है. जबकि कई शोध बताते हैं कि ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत कम होता है.
जो महिलाएं धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करती हैं, उनमें कैंसर की संभावना बहुत अधिक होती है. महिलाओं में शराब और धूम्रपान का असर सबसे ज्यादा होता है और कैंसर की संभावना लगभग 8 प्रतिशत बढ़ जाती है.
कुछ शोधों में यह पाया गया है कि महिलाएं अगर लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोली का सेवन करती हैं, तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कई गुना अधिक होती है. कुछ शोध में तो यह भी सामने आया है कि बर्थ कंट्रोल इंजेक्शन या गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर की संभावना पचास प्रतिशत तक बढ़ जाती है.
ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्हें जल्द दूर कर लेना चाहिए.
स्तन कैंसर से बढ़ जाता है हृदय रोग का खतरा, इन उपायों से करें बचाव.