... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 29, 2019 1:17 PM IST
Image credits by: उलौंग एक चीनी चाय है जो हेल्थ के लिए बेहद खास है। ©Shutterstock.
चाय को लेकर कई तरह के शोध हो चुके हैं लेकिन अलग-अलग चाय के अलग-अलग फायदे बताये जाते हैं। हाल ही में हुए एक नये शोध में यह पाया गया है कि उलौंग चाय का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर अर्थात स्तन कैंसर का खतरा बेहद कम हो जाता है। ऊलौंग चाय का सेवन ज्यादातर चीन में होता है।
क्या है उलौंग चाय ?
यह चाय हल्की ऑक्सीडाइज़ होती है, जिसका रंग हरे और काले के बीच का होता है। ज़ायके में भी यह बाकी चाय से अलग होती है। यह चाय दिल की बीमारी और कोलेस्टेरॉल पर काबू कर शरीर के लिए काफी अच्छी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। यह हड्डियों की बनावट को बेहतर कर दंतों को स्वास्थ्य रखने में भी मदद करती है।
राइबोस चायः कैफीन-फ्री ऐसी चाय जो डायबिटीज कंट्रोल व वजन कम करने में सहायक है।
उलौंग-टी में कैफीन होती है, जो नसों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा इसमें पॉलीफिनोल कंपाउंड (एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट) होता है, जो मैटाबॉलिज्म से चरबी को कम कर वज़न घटाने में मदद करता है।
शोध की मुख्य बातें
उलौंग चाय क्या है ? ©Shutterstock.
शोध में यह पाया गया कि स्तन कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में उलौंग चाय काफी कारगर है।
उलौंग चाय कैंसर कोशिकाओं के डीएनए में बाधा उत्पन्न करती है और टयूमर के विकास या प्रगती को रोकने में कारगर है।
उलौंग चाय का सेवन करने वालों में स्तन कैंसर सेल का विकास और प्रसार लगभग न के बराबर रहता है।
गुलाब की चाय है फायदेमंद ! जानें, कैसे करती है रोगों को दूर।
क्या कहते हैं आंकड़े व शोधकर्ता ?
"हमारे शोध के परिणाम यह बताते हैं कि उलौंग चाय स्तन कैंसर सेल के विकास, प्रसार और ट्यूमर की प्रगती को रोकने का काम करती है। यह काफी कुछ ग्रीन टी की तरह ही काम करती है लेकिन इसके बेहतर परीणाम हैं।" सेंट लुइस विश्वविद्यालय के मुख्य शोधकर्ता।
चाय पीते वक्त ज्यादातर भारतीय करते हैं ये 5 गलतियां।
शोधकर्ताओं ने पूरे चीन में स्तन कैंसर और कैंसर की बीमारी से होने वाली मौतों के बारे में भी विश्लेषण किया है। एंटी कैंसर जर्नल में प्रकाशित शोध में यह बताया गया है कि जिस क्षेत्र के लोग उलौंग चाय का सेवन करते हैं वहां कैंसर की बीमारी बहुत कम होती है।
टाइप 2 डायबिटीज और सफेद चावल का क्या सम्बंध है ?
शोधकर्ताओं ने पाया कि चीन के जिस क्षेत्र में उलौंग चाय का सेवन करते हैं वहां कैंसर की घटना चीन के राष्टीय औसत से 35 प्रतिशत कम थी। इसके अलावा उलौंग चाय का सेवन करन वालों की मृत्यु दर भी राष्ट्रीय औसत से 68 प्रतिशत कम पायी गयी।
बढ़ रहे प्रदूषण के बीच भी रहना है हेल्दी , तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.