... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 3, 2019 6:14 PM IST
वायु प्रदूषण और महिलाओं के स्तन या ब्रेस्ट पर असर। ©Shutterstock.
वायु प्रदूषण का महिलाओं पर ज्यादा असर होता है और प्रदूषण की वजह से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्वभर में लगभग हर देश में वायु प्रदूषण का संकट लगातार बढ़ रहा है।
अमेरिका की लगभग 2 लाख 80 हजार महिलाओं पर किये गये एक शोध में इस बात का पता चला है कि जिस इलाके में वायु प्रदूषण ज्यादा होता है वहां की महिलाओं के ब्रेस्ट के ऊतकों का घनत्व बहुत अधिक बढ़ सकता है। ब्रेस्ट का घनत्व बढ़ने के वजह से कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
वायु प्रदूषण की वजह से युवाओं में स्ट्रोक का खतरा क्यों बढ़ रहा है ? जानें एक्सपर्ट्स की राय।
ब्रेस्ट अर्थात स्तन के ऊतकों का घनत्व बढ़ने की वजह से स्तन बड़ा हो जाता और वसा अर्थात फैट की अधिकता हो जाती है। फैट की अधिकता की वजह से स्तन का आकार भी बड़ा हो जाता और उसमें कैंसर पनपने की आशंका अधिक हो जाती है।
वायु प्रदूषण से बच्चों में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये उपाय।
स्तन के ऊतकों का घनत्व बढ़ने पर महिलाओं को तुरंत मैमोग्राफी की जांच करवानी चाहिए। इससे अगर कैंसर की संभावना होती है तो पहले से सतर्क हुआ जा सकता है।
वायु प्रदूषण से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय।
शोध में बताया गया है कि फाइन पार्टिकल कन्सेंट्रेशन (PM 2.5) में एक इकाई की बढ़ोतरी से महिलाओं के स्तनों के ऊतकों का घनत्व बढ़ने की संभावना तकरीबन 4 प्रतिशत बढ़ जाती है।
क्या गलत साइज की ब्रा भी हो सकती है ब्रेस्ट कैंसर का कारण ?
जिन महिलाओं के ज्यादा घनत्व वाले स्तन थे और ऊतकों की तकरीबन 20 फीसदी तक उच्च सांद्रता थी, उन्होंने PM 2.5 से भी अधिक वायु प्रदूषण का सामना किया था।
ब्रेस्ट की हर गांठ ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता, ये है इसका असली कारण।
इसके विपरीत जिन महिलाओं के कम घनत्व वाले स्तन थे, उन्होंने PM 2.5 की उच्च सांद्रता का तकरीबन 12 फीसदी कम सामना किया।
ब्रेस्ट कैंसर से बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं।
इस शोध के बाद जहां वायु प्रदूषण का लेवल ज्यादा है वहां कि महिलाओं को अपने हेल्थ को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
गैस व एसिडिटी की दवाओं से होते हैं ये नुकसान, जान लें ये फैक्ट्स।
टमाटर सिर्फ सलाद और सब्जी में खाते हैं ? इसके जूस के फायदे चौकाने वाले हैं।
डिप्रेशन और आपके मोबाईल फोन का आपस में क्या संबंध है ?
मच्छर भगाने वाले टीवी के बारे में जानते हैं ? जानें फैक्ट्स।