hamburger icon
A
Read in English

दिखें ये 5 लक्षण तो हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत

ब्रेस्ट कैंसर ज्यादातर महिलाओं को होता है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह पुरुषों को नहीं हो सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 25, 2018 8:57 PM IST

ब्रेस्ट कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। अगर सही समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। बदलती जीवन शैली और खान-पान के कारण बहुत सी बीमारियां इंसान को शिकार बनाने लगी हैं। ब्रेस्ट कैंसर ज्यादातर महिलाओं को होता है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह पुरुषों को नहीं हो सकता है। पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंस होता है लेकिन यह रेअर ऑफ रेअर माना जाता है।

आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचान कर आप समय पर अपना इलाज करवा सकते हैं।

  1. ब्रेस्ट में दर्द, खुजली या लाल हो जाना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपनी डॉक्टरी जांच करवाएं.
  2. शरीर में ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने पर अंडर आर्म्स में दर्द, सूजन और गांठ पड़ने जैसी समस्याएं होने लगते हैं. इस तरह के लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
  3. पीरियड्स के बाद ब्रेस्ट या अंडर आर्म्स में गांठ होना ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में फौरन अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
  4. ब्रेस्ट कैंसर होने पर महिलाओं को हमेशा थकान महसूस होती रहती है. कैंसर के सेल्स रक्त कोशिकाओं पर दबाव डालते हैं जिससे शरीर में थकान होने लगती है.
  5. शरीर में किसी तरह के जनेटिक बदलाव के कारण भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ जाती है।

इन 7 लक्षणों को कभी न करें इग्नोर हो सकता है ब्रेन ट्यूमर।

बचाव

  • अपने भोजन में अधिक मात्रा में रेशों को शामिल करें।
  • अपने शारीरिक भार को संतुलित रखें, विशेषकर मेनोपॉज के बाद।
  • सप्ताह में 3-4 बार कोई भी शारीरिक व्यायाम करें, विशेषकर ऐरोबिक व्यायाम कम से कम 3० मिनट तक करें।
  • जब आपका मेनोपॉज करीब हो यानी आप उम्र की इस अवस्था में पहुंच चुकी हों, जब आपका मेनोपॉज होने वाला हो तो लम्बे समय के लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराने से बचें।

डायबिटीज के मरीज को इन 4 ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए।

चित्रस्रोत: Shutterstock.