Advertisement

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे 2021: जानें, वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का इतिहास, महत्व और इस रोग के बारे में

एक गैर-लाभकारी संगठन जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा ''वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे'' की शुरुआत की गई थी। यह संगठन ब्रेन ट्यूमर के रोगियों को सपोर्ट, सहायता और आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

Written By Anshumala
Updated : June 7, 2021 5:18 PM IST

8 जून को ''वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे'' है। 'वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे 2021' (world brain tumor day 2021) उन लोगों के लिए है, जो ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त हैं। यह दिन उन्हें इस स्थिति से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करता है। लोगों को ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन कई तरह के कैंपेन, कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जानें, 'वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे' का इतिहास, महत्व, ब्रेन ट्यूमर क्या है, इसके लक्षण आदि के बारे में यहां...

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का इतिहास

एक गैर-लाभकारी संगठन जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा ''वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे'' की शुरुआत की गई थी। यह संगठन ब्रेन ट्यूमर के रोगियों को सपोर्ट, सहायता और आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। इसकी स्थापना 1998 में हुई थी। तब से 14 देशों के 500 सदस्यों ने एसोसिएशन में पंजीकरण कराया है। इसके साथ जुड़ने से एसोसिएशन को अद्भुत प्रोत्साहन मिलता है। इसके जरिए ये ब्रेन ट्यूमर के रोगियों, दोस्तों और परिवार, दुनिया भर के विभिन्न चिकित्सा संगठनों और चिकित्सा संगठनों के विभिन्न शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों से इच्छा शक्ति का समर्थन मिलता है। जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (GBTA) ने 8 जून, 2000 को ''विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस'' के रूप में घोषित किया।

Advertisement

क्या है ब्रेन ट्यूमर? (What is Brain Tumor?)

कोशिकाओं की अप्रासंगिक वृद्धि होना खासकर तब, जब शरीर को उनकी आवश्यकता नहीं होती है कैंसर के रूप में जाना जाता है। हालांकि, जब मस्तिष्क के किसी भी हिस्से के भीतर असामान्य कोशिकाएं उत्पन्न होती हैं, तो ब्रेन ट्यूमर होता है। दो मुख्य प्रकार के ट्यूमर्स होते हैं मैलिग्नेंट ट्यूमर (Malignant Tumors) और बेनाइन ट्यूमर्स (Benign Tumours)। कुछ समय पहले तक यह एक गंभीर बीमारी के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज उपचार के कई तकनीक आने से इसका इलाज संभव है। इसमें रेडियो सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियेशन थेरेपी के अलावा कंप्यूटर आधारित स्टीरियोटौक्सी एवं रोबेटिक सर्जरी जैसी नवीनतम तकनीकों की बदौलत कारगर, सुरक्षित एवं कष्ट रहित इलाज किया जा सकता है।

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे 2019: ब्रेन ट्यूमर के 7 लक्षण, जानें कैसे करें पहचान

Advertisement

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का महत्व

यह दिन ब्रेन ट्यूमर के कारणों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। विभिन्न राजनेताओं, व्यापारियों, चिकित्सा और अनुसंधान संस्थानों को ब्रेन ट्यूमर से संबंधित विकास कार्यों और फंडिंग रिसर्च के महत्व को जानने-समझने के लिए इसमें शामिल करने के लिए है प्रेरित करना है। इस दिन, ब्रेन ट्यूमर के संकेत, लक्षण और कारण के प्रति लोगों मे जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। विभिन्न ईवेंट्स, चर्चा, जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं और लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया जाता है।

ब्रेन ट्यूमर के बारे में तथ्य

ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण उनके प्रकार, आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं।

हाई डोज एक्स-रे और पारिवारिक इतिहास ब्रेन ट्यूमर के लिए जोखिम कारक हैं।

इन परिणामों के आधार पर होता है निदान

मेडिकल हिस्ट्री

फिजिकल एग्जामिनेशन

नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क से संबंधित कई तरह के स्पेशलाइज्ड टेस्ट

इसका इलाज

सर्जरी

रेडिएशन थेरेपी

कीमोथेरेपी

मिश्रित इलाज के विकल्प

About the Author

... Read More