Bone Health : इन 6 कारणों से आपकी हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

कई कारण होते हैं, जो आपकी हड्डियों को कमजोर बनाते हैं, जानें उन कारणों को यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 7, 2019 4:20 PM IST

शरीर में हड्डियां हैं, तो हम चल-फिर, दौड़ सकते हैं, खड़े हो सकते हैं, बच्चे खेल-कूद सकते हैं। यह हमारे शरीर का बेहत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार माना जाता है। हम सभी के हेल्दी सेहत और दिनचर्या के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। हड्डियों के कमजोर होने पर आप कई हड्डियों से संबंधित रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड शामिल करें। कैल्शियम से हड्डियों (Bone Health) को मजबूती मिलती है और आप कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। कई कारण होते हैं, जो आपकी हड्डियों को कमजोर (Bone Health) बनाते हैं, जानें उन कारणों को यहां...

कारण जिनसे कमजोर होती हैं हड्डियां

1 यदि आप हर समय आरामदायक जीवन जीते हैं, तो आपका शरीर ढीला हो जाता है। इससे हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। आपका शरीर जितना काम करेगा, उतनी ही आपकी हड्डियां स्वस्थ रहेंगी।आरामदायक जीवनशैली से कई तरह की हड्डी संबंधी समस्याएं जैसे ऑस्टियोपोरोसि‍स होने की संभावना बढ़ जाती है।

2 डायट में सही मात्रा में कैल्शि‍यम शामिल ना करने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने कई नुकसान होते हैं, जि‍नमें हड्डी के आसानी से टूटने की संभावना एक प्रमुख कारण है।

3 जो लोग अधिक शराब या धूम्रपान करते हैं, उनकी हड्डियां भी बुरी तरह से प्रभावित होती हैं। शराब और सिगरेट में ऐसे नशीले पदार्थ मौजूद होते, हैं जो हड्डियों को बुरी तरह से डैमेज करते हैं। इससे हड्डियां जल्दी कमजोर हो जाती हैं।

4 थायरॉइड संबंधी समस्या या थायरॉइड ग्रंथि‍ का ठीक से काम ना करने से भी हड्डियों पर नकारात्मक असर होता है। दरअसल, थायरॉइड ग्रंथि‍ से स्त्रावित होने वाले थाइरॉक्सिन की अधि‍कता होने पर हड्डियां कमजोर होने की संभावना और बढ़ जाती हैं।

5 कभी-कभी कुछ दवाइयों के लगातार सेवन से या अनुवांशि‍क कारणों के चलते भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको कैल्शि‍यम की सही मात्रा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

6 हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाना है, तो जितना हो सके कैल्शियम से भरपूर चीजें खाएं। हरी सब्जियों का भी साथ नहीं छोड़ें। तेल से मालिश भी जरूर करें। इससे हड्डियों की नसें एक्टिव होंगी और ताकतवर भी।

हड्डी टूटने के संकेत

फूड्स जो हड्डियों को कर सकते हैं कमजोर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source