
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 5, 2021 6:31 PM IST
Image credits by: यदि आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ नैचुरल उपाय फॉलो करने चाहिए।
हड्डियां हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग होती हैं। यदि हड्डियां सही से काम करती हैं तो हमारा पूरा शरीर सही ढंग से काम कर पाता है लेकिन यदि हमारी हड्डियां ही सही तरीके से काम नहीं करेंगी तो हम कोई भी काम सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको अपनी हड्डियों पर ध्यान जरूर देना चाहिए। उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और वह अपनी लचक खो देती हैं। इन्हें ठीक करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होता है। यदि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करेंगे तो निश्चित रूप से आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ रख पाएंगे। इसके लिए आपको कैल्शियम की गोली खाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बल्कि आप प्राकृतिक तरीकों से हड्डियों को मजबूत (Bone Strengthening) बना पाएंगे और बुढ़ापे तक एक्टिव रहेंगे।
यदि आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां एक दम स्वस्थ रहें और उनमें किसी प्रकार की समस्या न आए तो आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप पनीर, चीज, बदाम, दूध, भिंडी, मटर व बीन्स आदि चीजें खा सकते हैं। इन्हें खाने से आपके शरीर की कैल्शियम की मात्रा पूरी होगी और आप स्वयं को फ्रेक्चर आदि से बचा सकेंगे। इसके अलावा आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे न केवल आपका शरीर फिट रहेगा बल्कि आपकी हड्डियां भी लचीली व फुर्तीली रहेंगी।
यदि आप कैल्शियम की मात्रा पूर्ण करना चाहते हैं तो आप विटामिन डी का सेवन करना भी शुरू कर सकते हैं। हमारा शरीर यह विटामिन स्वयं से उत्पादित नहीं कर सकता इसलिए हमें दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। सूर्य की किरणों को विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।
आप सूरज की रोशनी में कुछ देर के लिए बैठ सकते हैं या विटामिन डी से युक्त चीजों को खा सकते हैं। इसके अलावा आपको विटामिन ई का भी सेवन करना चाहिए। मशरूम, सोया मिल्क, संतरा, गाय का दूध व अंडा आदि विटामिन ई के स्रोत होते हैं इसलिए आप इनका सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है और इसलिए यह आपकी हड्डियों में फ्रेक्चर होने की सम्भावना को बहुत कम कर देता है। यह आपकी हड्डियों से जुड़ी हर प्रकार की बीमारियों से आपको बचाता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप प्रोटीन से युक्त चीजें खा सकते हैं या इसके सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
यह तक हम सब ही जानते हैं कि हरी व पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक होती हैं। इनमें फाइबर के साथ साथ बहुत सारा पोषण पाया जाता है और यह हमारी हड्डियों के साथ साथ हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती हैं । इसलिए हरी व पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, फूल गोभी, पत्ता गोभी आदि का सेवन जरूर करें।वहीं चीनी व कैफ़ीन आदि आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं इसलिए इन्हें खाने से बचें।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए ज़िंक व मैग्नेशियम भी उतना ही जरूरी होता है जितना की कैल्शियम। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन दोनों पोष्णों को भी अधिक मात्रा में शामिल कर देना चाहिए। ज़िंक हड्डियों के निर्माण व उनकी मजबूती के लिए जरूरी होता है। यदि आप इन दोनों के स्रोत को ढूंढ रहे हैं तो अलसी, कसूरी मेथी, मछली, कद्दू, अनाज व डार्क चॉकलेट आदि को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाना शुरू कर दें। इनसे आपकी हड्डियां मजबूत भी होंगी और आपके शरीर में पोषण की भी पूर्ति होगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.