हड्डी रोग से रहते हैं परेशान, हड्डी रोग विशेषज्ञों ने ऐसा मटेरियल खोजा है जो दे सकता है कारगर इलाज

हड्डी रोग विशेषज्ञों ने एक नई खोज की है जो ऐसे मटेरियल (Material) के बारे में है जो हड्डी को मजबूत बनाने का कम करता है। चीन में हुए शोध में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने पाया कि शरीर में पाया जाने वाला फॉस्फोरस मटेरियल हड्डी की कई समस्यों को ठीक कर सकता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 25, 2019 3:19 PM IST

हड्डी रोग को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं लेकिन उसका कारगर इलाज नहीं मिल पाता है। ज्यादातर लोगों में देखा जाता है कि वो शरीर के जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, घुटनों में दर्द जैसी परेशानी से पूरी ज़िंदगी ग्रस्त रहते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ भी इसको लेकर कहते रहते हैं की इसका दवाओं से इलाज संभव नहीं है। ज्यादातर मामलों में सर्जरी ही कारगर होती है।

हड्डी रोग विशेषज्ञों ने एक नई खोज की है जो ऐसे मटेरियल (Material) के बारे में है जो हड्डी को मजबूत बनाने का कम करता है। चीन में हुए शोध में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने पाया कि शरीर में पाया जाने वाला फॉस्फोरस मटेरियल हड्डी की कई समस्यों को ठीक कर सकता है।

विटामिन ओर कैल्शियम ही नहीं, हड्डियों के लिए फास्‍फोरस भी है जरूरी।

फास्फोरस मटेरियल (Phosphorus Material) शरीर में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। अगर वजन के हिसाब से देखें तो शरीर के कुल वजन का 1 प्रतिशत ही फास्फोरस मटेरियल शरीर में पाया जाता है।

फास्फोरस हेल्थ के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन डी की कमी से हड्डी कमजोर होती है लेकिन फॉस्फोरस की कमी से हड्डियों में पाये जाने वाले तरल पदार्थ में कमी आती है और इंसान हड्डी की कई बीमारियों का शिकार होने लगता है।

फास्फोरस मटेरियल क्या है ?

फास्फोरस मटेरियल (Phosphorus Material) शरीर में बहुत कम मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसकी कमी के वजह से शरीर का सही से काम करना संभव नहीं है। हड्डी रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी वजह इंसान के शरीर में दर्द तो होता ही है साथ में दिमाग भी सही ढंग से काम नहीं करता है। हड्डी की मजबूती के साथ-साथ शरीर को ठीक से काम करने के लिए फॉस्फोरस मटेरियल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

इन 7 चीजों से पाएं हड्डियों को मज़बूत बनाने वाला फास्फोरस।

फास्फोरस के मुख्य स्रोत

फास्फोरस वैसे तो कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि सोयाबीन, अलसी के बीज, दालें, सरसो या राई, मूंगफली और अंडे में फास्फोरस मटेरियल पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

क्या करें

अगर आपके शरीर में भी दर्द की परेशानी लगातार रहती है तो सबसे पहले अपने शरीर में फास्फोरस मटेरियल (Phosphorus Material) की जांच करवाएं और कमी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर उसकी दवा लें। अगर हड्डी रोग विशेषज्ञ दवा की जगह खान-पान में फास्फोरस मटेरियल शामिल करने को कहते हैं तो उनका पालन करें।

इन 5 लक्षणों से पहचानें कि शरीर में है फॉस्फोरस की कमी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source