मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन जरूरी है और अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि प्रोटीन केवल एनिमल प्रोडक्ट्स से मिलता है। यही कारण है कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि वेजिटेरियन और वेगन लोगों को मसल्स बनाने में मुश्किल होती है। लेकिन कोलकाता के फिटनेस एक्सपर्ट अर्नव सरकार के अनुसार ऐसे लोग भी मसल्स बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। माइंडसेट है जरूरी मसल्स बनाना एक मुश्किल चुनौतीपूर्ण और धैर्य का काम है। मसल्स बनाने के लिए आपके कुछ महीने या साल भी लग सकते हैं। इसलिए आपको मसल्स बनाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ मानसिक रूप से भी तैयार होना जरूरी