Abs Exercise: शानदार एब्स बनाने हैं एक महीने में, तो करें ये 3 योगासन

एब्स (Abs Exercise in hindi) बनाना है, तो आपको कुछ महीने तितली आसन करके देखना होगा। जानें, और कौन से आसन तेजी से बनाते हैं सिक्स पैक एब्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 23, 2020 4:43 PM IST

शानदार एब्स पाने की इच्छा हर युवा को होती है। इससे व्यक्ति आकर्षक तो नजर आता ही है, स्वस्थ भी रहता है। हालांकि, एब्स बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसमें काफी मेहनत करने की जरूरत होती है। हेल्दी डाइट के साथ ही हर दिन उचित वर्कआउट करने की जरूरत होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि महीनों मेहनत करने के बाद भी सिक्स पैक एब्स नहीं बन पाता है। ऐसे में अपने नियमित रूटीन को फॉलो करने के साथ ही कुछ योग का भी अभ्यास करना शुरू कर दें। हम आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बता रहे हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और एब्स (Abs Exercise) पाने में मदद करते हैं।

तितली आसन

एब्स (Abs Exercise in hindi) बनाना है, तो आपको कुछ महीने तितली आसन करके देखना होगा। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ लें। पैरों को खोल लें। सिर को उठाते हुए रीढ़ की हड्डी को पेल्विस की ओर क्रंच करें। कुछ देर ऐसी ही रहें फिर दोबारा ऐसा करें।

Six Pack Diet : बनाना है सिक्स पैक एब्स तो अपनी डायट पर भी ध्यान दें, जानें एब्स बनाने के लिए हेल्दी डायट

बोट पोज

ट्विस्ट बोट पोज की मदद से भी आप सिक्स पैक एब्स बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं। घुटनों को सीने के पास लाकर सटाएं। अब अपनी हाथों को सीने के सामने लाकर प्रार्थना करने की पोज में लाएं। हाथ को दायीं तरफ ट्विस्ट करें। अब इसे दूसरे हाथ से भी करें।

लेग एक्सटेंशन से बोट पोज

लेग एक्सटेंशन करते हुए बोट पोज करेंगे, तो एब्स बनाने में मदद मिलेगी। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर लेट जाएं। अब हाथों को दोनों तरफ जमीन पर रख दें। अब ऊपरी बॉडी को ऊपर की तरफ उठाते हुए पैरों को भी उठाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source