
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2022 12:04 PM IST
रात में 8 घंटे की नींद सो लेने के बाद ना केवल दिनभर की थकान मिटती है लेकिन अगले दिन व्यक्ति फ्रेश महसूस करता है। वहीं,आजकल की लाइफस्टाइल में ठीक से सो ना पाना या अनिद्रा (insomnia) की परेशानी बहुत कॉमन हो चली है। दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद भी कुछ लोगों रातभर जागते रहते हैं और ठीक से सो नहीं पाते। क्या आपकी भी समस्या यही है कि हर रात आप बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं सो पाते और पूरा दिन आपको थकान महसूस होती है? तो इस समस्या का हल हो सकते हैं कुछ योगासन जिनके अभ्यास की सलाह दी करीना कपूर की योग कोच अंशुका परवानी (Kareena Kapoor Khan's yoga coach, Anshuka Parwani ) ने।
सेलिब्रिटी योग कोच अंशुका परवानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए उन लोगों को कुछ खास योगा टिप्स दीं जो अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। अंशुका के अनुसार कुछ विशेष योगासनों का अभ्यास करने से नींद न आने की समस्या आसानी से हल हो सकती है। इसीलिए, लोगों को उन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए जो नींद से जुड़ी परेशानियों से आराम दिला सकते हैं। अशुंका के अनुसार, इन योग आसनों का अभ्यास दिन में किसी भी समय किया जा सकता है वहीं, रात में सोने से पहले इनका अभ्यास लोग कर सकते हैं। आइए जानें कौन-से हैं वो योगासन जो अनिद्रा से दिला सकते हैं राहत।
बता दें कि अंशुका योग की मदद से फिट रहने वाली करीना कपूर खान के अलावा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी सेलिब्रिटीज की कोच रह चुकी हैं। अंशुका ने बताया कि योग की मदद से नींद की कमी या नींद न आने की समस्या से परेशान लोगों की भी मदद हो सकती है। अंशुका ने अपने वीडियो में विपरीत करनी, उत्तानासन और भ्रामरी प्राणायाम जैसे आसान लेकिन महत्वपूर्ण योगासनों के बारे में बात की और इनका अभ्यास करके भी दिखाया।