Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
World Vitiligo Day 2024: विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा रोग है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के शरीर पर असामान्य पिगमेंटेशन दिखायी देते हैं। इसमें मरीज के मुंह, कान और हाथों-पैरों पर सफेद दाग दिखायी देते हैं। इस बीमारी का इलाज लम्बे समय तक चल सकता है लेकिन, इन सबके बीच लोगों को मानसिक स्तर पर भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, अपनी स्किन की कंडीशन के कारण लोगों का आत्मविश्वास कम हो जाता है। वहीं, आसपास के लोगों की वजह से भी कई विटिलिगो के मरीजों को स्ट्रेस, दुख और डर जैसी भावनाओं से गुजरना पड़ता है।
ऐसे में कई बार देखा जाता है कि विटिलिगो के मरीज खुद से भी नाराज रहते हैं। उनमें झिझक, उदासी, आत्मविश्वास की कमी, सोशल होने से बचने की आदत और झल्लाहट जैसी समस्याएं बहुत बढ़ जाती हैं। इन सबसे उनकी लाइफ क्वालिटी पर भी असर पड़ता है। ऐसे लोग अन्य लोगों से बच-बचकर रहते हैं और कई बार इन्हें मेंटल हेल्थ इश्यूज का भी सामना करना पड़ सकता है।
कुछ समय पहले ब्रिटेन में किए गए एक सर्वे में बताया गया कि विटिलिगो के ज्यादातर मरीजों में खुद को लेकर शर्मिंदगी की भावना होती है। ऐसे लोग भावनात्मक स्तर भी काफी कमजोर होते हैं। इनमें, आत्मसम्मान की कमी होती है और कई बार ये डिप्रेशन में चले जाते हैं। कुछ मरीजों में आत्महत्या करने जैसे विचार भी आते रहते हैं।
स्किन की कंडीशन के कारण परेशान लोगों को मानसिक स्तर पर बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसे में उनके आसपास के लोगों को विटिलिगो मरीजों की मदद करनी चाहिए। अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति विटिलिगो की वजह से परेशान है तो उसका हौसला बढ़ाएं। आप ये तरीके अपना सकते हैं।
उन्हें कॉन्फिडेंस महसूस करने में मदद करें। उन्हें समझाए कि यह केवल एक बीमारी है जिसका सही इलाज और मैनेजमेंट उपलब्ध है। इसीलिए लोगों की परवाह किए बगैर उन्हें अपने करियर, पढ़ाई और अन्य जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
आपके दोस्त या प्रियजन को विटिलिगो की बीमारी, इसके इलाज और मैनेजमेंट के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
विटिलिगो मरीजों को थेरेपी सेशन्स और डॉक्टरों से कंसल्टेशन के दौरान अकेला ना छोड़ें। डॉक्टरों द्वारा बतायी गयीं सभी बातों को ध्यान से समझें और सामनेवाले व्यक्ति को भी समझने में मदद करें। इससे उनकी हिम्मत मिलेगी और वे इलाज के प्रति सकारात्मक तरीके से सोच सकेंगे।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।