World Suicide Prevention Day: कोरोना काल में बढ़ते सुसाइड के मामले, जानिए आत्महत्या के संकेत, कारण, रोकथाम के उपाय

'वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे' 10 सितंबर को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी सुसाइड के मामले काफी बढ़े हैं। आखिर किन कारणों से लोग करते हैं आत्महत्या, क्या हैं इसके संकेत, लक्षण और प्रिवेंटिव टिप्स, जानें सबकुछ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 8, 2020 8:51 PM IST

World Suicide Prevention Day 2020: 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' (WSPD) 10 सितंबर को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा आयोजित किया जाता है। WHO इस दिवस का सह-प्रायोजक रहा है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) में ना जाने कितने लोग तनाव ग्रस्त, एंग्जायटी और डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं और ना जाने अब तक कितने लोगों ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद डर कर आत्महत्या (World Suicide Prevention Day 2020) कर ली है।

हाल ही में कोरोना से संक्रमित एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर र्तीथकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (टीएमयू) की पांचवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार की है और यह सीसीटीवी में कैद भी हुई है। वीडियो फुटेज में कांस्टेबल को बाहर कूदने से पहले खिड़की पर लटकते देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल में पिछले महीने कोविड जैसे लक्षण (Coronavirus symptoms) नजर आए थे। कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें 4 सितंबर को टीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि वह बहुत तनाव (Stress) में थे और यहां तक कि अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भी उनकी बहस हुई थी। इससे पहले भी दो मरीज कोविड पॉजीटिव (Covid-19 positive) आने के बाद इसी तरह से आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। ऐसे ही आत्महत्या के कई मामले पिछले पांच महीनों में देश में सामने आए हैं, जिसमें कोरोना के डर के कारण लोगों ने सुसाइड करने का कदम उठाया है।

ये संकेत बताते हैं, किसके मन में चल रहा है सुसाइड का ख्याल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source