World Meditation Day 2021: क्या है वॉटर मेडिटेशन, इसे करने का सही तरीका और फायदे

आज (21 मई) को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे 2021' सेलिब्रेट किया जाता है। मेडिटेशन करने के कई तरीके और फायदे होते हैं। आइए जानते हैं 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे' के उपलक्ष पर वॉटर मेडिटेशन के बारे में....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 21, 2021 8:58 AM IST

World Meditation Day 2021 in Hindi: आज (21 मई) पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे 2021' (World Meditation Day 2021) सेलिब्रेट किया जाता है। मेडिटेशन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। मेडिटेशन करने के कई तरीके (Types of Meditation) होते हैं, जैसे चॉकलेट मेडिटेशन, वॉकिंग मेडिटेशन, तंत्र मेडिटेशन आदि। ये सभी शरीर को किसी ना किसी रूप से लाभ पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं कि मेडिटेशन का एक और तरीका है, जिसे पानी के आसपास किया जाता है? जी हां, इसे वॉटर मेडिटेशन (Water Meditaion) कहते हैं।  हर तरह के मेडिटेसन के अभ्यास से मन को शांति मिलती है। एकाग्रता और फोकस बढ़ता है। चिंता, तनान और अवसाद दूर होने के साथ ही मूड भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं, वॉटर मेडिटेशन क्या है, इसे कैसे किया जाना चाहिए और इसके फायदे (Water Meditation Benefits in hindi) क्या-क्या होते हैं....

क्या है वॉटर मेडिटेशन (What is Water Meditation?)

वाटर मेडिटेशन तन-मन से सुदृढ़ बनाता है। इसे नदी, तालाब, झील-झरने, समुद्र के आसपास किया जा सकता है। कहने का मतलब है कि आप जहां भी ये मेडिटेशन करें, वहां आपके आसपास पानी हो। पानी के पास बैठकर मेडिटेशन का अभ्यास करने से मन और दिमाग को शांति मिलती है। चूंकि, पानी शुद्धता एवं शांति का प्रतीक माना गया है, इसलिए वॉटर मेडिटेशन के जरिए आप अपने मन और चित्त को शांत कर सकते हैं।

कैसे करें वॉटर मेडिटेशन (Ways to do Water Meditation)

वाटर मेडिटेशन पानी जहां हो, वहीं करने से लाभ होता है। आपके घर के आसपास तालाब, नदी, झील-झरना, समुद्र हो तो वहां चले जाएं। यदि नहीं है, तो आप सोसायटी के स्विमिंग पूल या घर के बाथ टब में भी इसे परफॉर्म कर सकते हैं। कम पानी है, तो आप पानी में बैठकर भी मेडिटेशन कर सकते हैं। पानी के आसपास होने के अहसास को महसूस करते हुए इसका अभ्यास किया जाता है। पानी को बीच-बीच में छूते हुए, उसकी बहती आवाज को सुनते हुए, ठंडक को महसूस करते हुए आप वॉटर मेडिटेशन करेंगे तो मन-मस्तिष्क को फायदा अधिक होगा।

1 सबसे पहले ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं।

2 अब धीरे-धीरे गहरी सांस लें। शरीर को रिलैक्स मोड में ले आएं।

3 पानी को महसूस करते हुए सारा ध्यान पानी की ठंडक, कलकल बहती नदियों, झरनों की आवाज पर केंद्रित कर दें।

4 आसपास के शांत वातावरण को महसूस करें।

5 सांस की गति धीमी बनाए रखें। धीरे से सांस अंदर लें और फिर धीरे से बाहर की तरफ छोड़ दें।

वॉटर मेडिटेशन से सेहत पर होने वाले फायदे

  • शरीर की ऊर्जा बनी रहती है। व्यक्ति अंदर से खुशी महसूस करता है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
  • मूड बूस्ट होता है। तथा व्यक्ति को ऊर्जावान महसूस कराता है।
  • इसके नियमित अभ्यास से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • हार्ट डिजीज के होने के खतरे को कम करता है।
  • एकाग्रता बढ़ती है। मन शांत रहता है, गुस्सा कम आता है।
  • कोरोना काल में वॉटर मेडिटेशन करेंगे, तो स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या से बचे रहेंगे।
  • शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है।

Meditation Benefits : नियमित मेडिटेशन या ध्यान करने से सेहत को होते हैं ये 3 बड़े लाभ

मेडिटेशन करते समय ना करें ये गलतियां, फायदे कम नुकसान होंगे ज्यादा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source