... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 19, 2019 5:44 PM IST
सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करना कितना खतरनाक ?
मोबाइल फोन आज के दौर का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला गैजेट है. हम और आप अक्सर सुबह उठते ही पहला काम मोबाइल फोन चेक करने का करते हैं. सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करना कितना सही है ? यह सवाल आपके मन में भी आना चाहिए. क्योंकि मोबाइल फोन की यह लत एक चुनौती बनती जा रही है. मोबाइल फोन के उपायोग को लेकर कई तरह के शोध होते रहते हैं. एक शोध के अनुसार 80 प्रतिशत मोबाइल फोन या स्मार्टफोन उपयोग करने वाले लोग सुबह उठते ही फोन चेक करते हैं. एक अन्य आंकड़े के अनुसार सुबह उठने के बाद के पहले 15 मिनट में 5 लोगों में से 4 लोग मोबाइल फोन को ही चेक करते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको इसके खतरे के बारे में जरूर जानना चाहिए.
जो लोग सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करते हैं उनके दिमाग पर इसका सीधा असर पड़ता है. मन की शांति को बाधित करने का काम करता है. इस बारे में एक्सर्ट्स बताते हैं कि ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इंसान मोबाइल फोन को स्क्रॉल के साथ-साथ दिमाग पर जोर डालता है. कल और आज के प्रोग्राम पर दिमाग कई तरह के व्यवहार करता है. सोशल मीडिया पर शेयर की गयी पोस्ट्स का भी दिमाग और मन की शांति पर असर पड़ता है.
सुबह उठते ही मोबाइल फोन चलाने से तनाव और चिंता बढ़ सकती है. ऐसा आपके ईमेल, रिमाइंडर और इंस्टाग्राम पोस्ट सहित अन्य सोशल साइट्स पर दोस्तों की पोस्ट की वजह से भी हो सकता है.
अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल फोन चेक करते हैं, तो आपके स्वाभाव में बदलाव आ सकता है. कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन का कारण भी यही होता है. कुछ लोगों में FOMO नामक परेशानी घर करने लगती है. इसका मुख्य लक्षण गुम हो जाने जैसा डर लगना है. यह एक भावनात्मक चीज है. बात-बात पर गुस्सा या क्रोध आना भी इसकी वजह से हो सकता है.
कई बार यह भी देखा जाता है कि सुबह उठते ही जो लोग फोन चेक करते हैं उनके खाने के व्यवहार में भी बदलाव होने लगता है. फोन चेक करने के कारण इनका व्यवहार अन्य इंसान की तुलना में अलग होता है. सुबह उठने के बाद जो लोग टहलने जा रहे हैं और आप फोन चेक करते हुए थक रहे हैं.
जो लोग सुबह उठते ही फोन चेक करते हैं उनका ध्यान केंद्रित नहीं हो पता है. ज्यादातर लोग फोन में ही उलझ जाते हैं और अपने काम पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं. इसकी वजह से उनकी प्रोडक्टिविटी भी घटने लगती है.
दिन के पहले घंटे में नहीं देखना चाहिए मोबाइल फोन.
मोबाइल फोन से हो सकते हैं ये 10 खतरनाक रोग.
मोबाइल फोन बन रहा है ब्रेन कैंसर का कारण, पहचानें इसके शुरूआती लक्षण.
टॉयलेट में मोबाइल फोन चलाने से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी.
मोबाइल फोन के रेडिएशन से कैंसर का खतरा.
बचना है मोबाइल फोन से होने वाले खतरों से, तो फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स.