समय की कमी हो तो चलते-चलते करें मेडिटेशन, जानें इसका सही तरीका और फायदे

मूविंग मेडिटेशन, आपके ब्रेन हेल्थ के साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसका तरीका और फायदे।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : November 9, 2022 3:41 PM IST

आज कल की व्यस्त जिंदगी में हमें खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। स्थिति ऐसी होती है कि हम चाह कर भी एक्सरसाइज और योग के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन, योग और ध्यान स्ट्रेस फ्री रहने और एक बेहतर ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तरीका लाए हैं जिसमें कि आप चलते-चलते मेडिटेशन कर सकते हैं और अपने ब्रेन को बेहतर बना सकते हैं। तो, इस मेडिटेशन को मूविंग मेडिटेशन (What is Moving Meditation) कहते हैं। इस मेडिटेशन में आपको अपने चलते की गति के साथ आते-जाते सांसों पर ध्यान देना होता है और मानसिक मेडिटेशन करना होता है। इसे करना जितना आसान है, उतने ही इसके कई फायदे भी हैं।

चलते-चलते मेडिटेशन करने का तरीका-Right way to do moving meditation

चलते-चलते मेडिटेशनकरने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप कभी भी खुद के लिए थोड़ा सा समय निकाल लें। लगभग आधा घंटा। ये समय सुबह का भी हो सकता है या फिर शाम का भी हो सकता है। इस दौरान कोशिश करें कि मेडिटेशन वॉक के लिए एक शांत और हरियाली वाली जगह का चुनाव करें। फिर यहां

-नंगे पांव धीमे-धीमे एक गति में चलें।

-चलते समय घास के मैदान और उसके कोमल अहसास को महसूस करें।

-दिमाग में कोई भी ख्याल ना लाएं और जो सामने दिखे वही देखते रहें।

-इस दौरान आस-पास की आवाज जैसे पक्षियों की आवाज पर ध्यान दें।

-अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान दें।

-आस-पास होती हर छोटी-बड़ी चीजों का अहसास करते हुए चलें।

-अगर आपको इन सब का मन नहीं है तो चलते-चलते कोई मंत्र बोलें और उसी पर ध्यान देते हुए चलें।

-चलते हुए गति एक हो, इस बात का खास ध्यान रखें।

मूविंग मेडिटेशन के फायदे-Moving Meditation benefits

1. कम समय में ज्यादा फायदेमंद

मूविंग मेडिटेशन कम समय में ज्यादा फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और कम समय में आप ज्यादा एक्सरसाइज कर पाते हैं। ये मूविंग मेडिटेशन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। साथ ही ये स्किन को हेल्दी रखने और ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है।

2. शरीर के साथ दिमाग की भी एक्सरसाइज

दिमाग के साथ शरीर की एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। मूविंग मेडिटेशन दिमाग की एक्सरसाइज के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन ये शरीर में एक गति और एनर्जी का संचार करता है। इसे करने से आपको शरीर के सभी चक्रों को तेज करने की गति मिलती है। इससे आपका शरीर एक्टिवेट हो जाता है और एक अलग ही प्रकार की एनर्जी मिलती है।

3. एंग्जायटी में कारगर

जब आपको एंग्जायटी होती है, तब ये मूविंग मेडिटेशन करना आपके लिए कारगर हो सकता है। ये आपके मन को शांत करता है और विचारों को रोकता है। ऐसे में एंग्जायटी में यह बहुत ही कारगर है। इससे आप गुस्सा भी कंट्रोल कर सकते हैं और मन को भी शांत रख सकते हैं। तो, अगर आपको मेडिटेशन का यह तरीका पता है, समय निकालें और इसे रेगुलर करना शुरू करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source