Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मेनिफेस्टेशन (Manifestation) एक ऐसी स्थिति है जहां हम अपने सपनों को जीते हैं। जब हमारा लक्ष्य स्पष्ट होता है, तो हम विचारों भावनाओं को पूरे विश्वास से जीने लगते हैं। यह एक पावरफुल तकनीक है, जो आपके जीवन में कुछ भी करने की चाह को पॉसिबल बना सकता है। डॉ प्रियंका शेरावत एमडी (AIIMS दिल्ली) ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में Manifestation के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस बात की पुष्टि किया कि Manifestation आपके लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार साबित हो सकता है।
डॉ प्रियंका सेहरावत ने बताया कि आपने किसी चीज के बारे में सोचा, विश्वास किया, इमेजिंग किया और अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस पूरे प्रक्रिया को Manifestation कहा जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है।
डॉ प्रियंका ने बताया कि, इमेजिनेशन और विजुलाइजेशन मेनिफेस्टेशन के दो महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। उन्होंने बताया, जब आप कोई गोल निर्धारित करते हैं, तो आपको यह इमेजिंग करना ही पड़ेगा कि आपके लक्ष्य का आउटकम कैसा दिखाई देता है। न्यूरोसाइंस भी इस बात की पुष्टि करता है कि जब आप किसी के बारे में अधिक सोचते हैं, तो यह आपके लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक हो सकता है।
डॉ प्रियंका ने बताया कि मेनिफेस्ट किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह आपको पॉजिटिव रखने में सहायक है। जिससे आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
विचार, भावनाएं और ध्यान तीनों व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। आसपास की घटनाओं को आकर्षित करने का काम करते हैं। यह शक्ति हमारे उस वास्तविकता को सक्षम बनाती है जिसे हम चाहते हैं। यह हमारे लक्ष्य के लिए आवश्यक संसाधनों को प्राप्त करने के लिए भी सहायता करती है।
सबसे पहले आप तय करें कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं। उसकी एक सूची बनाएं। यह आपके स्वास्थ्य, करियर, रिश्ते किसी से भी संबंध हो सकता है। अपनी सभी इच्छा को सकारात्मक रूप से बार-बार लिखें और बोलें। उदाहरण के तौर पर जैसे आप चाहते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में एक करोड रुपए आ जाए, तो आप इस चीज को बार-बार लिखें या बोले मेरे खाते में एक करोड़ रुपये हैं। यही बात आपके स्वास्थ्य पर भी लागू होती है, अगर रोगों से छुटकारा चाहते हैं तो भी आप Manifestation की मदद ले सकतें हैं।
इस कथन को बार-बार रटने की बजाय अपनी भावनाओं में उतारने की कोशिश करें। जब आप यह कहे कि हमारे अकाउंट में एक करोड रुपए हैं, तो आप यह महसूस करने की कोशिश करने की आप करोड़पति हैं। इसके साथ ही यह कल्पना करने की कोशिश करें कि आप उन पैसों के साथ क्या कर रहे हैं? आप ऐसे पिक्चर या फोटो या कथन को अपने कार्य क्षेत्र के पास लगाएं, जो आपको याद दिलाता रहे कि आप एक करोड़पति हैं। अपने रोगों से लड़ने में भी Manifestation की मदद लें।
इन प्रक्रियाओं को नियमित रूप से करते रहें। एक समय आएगा कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
आशावादी: Manifestation व्यक्ति के आशावादी होने का एक शानदार तरीका हो सकता है। क्योंकि व्यक्ति अपने सपनों को विजुलाइज करता है। सपनो में जीने लगता है।
कॉन्फिडेंस: जब आप अपने लक्ष्य के बारे में बार-बार बोलते हैं, यानी आप अपने बारे में पॉजिटिव बोल रहे हैं। जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
तनाव में कमी: आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही तनाव में कमी आने लगती है। अपने सपनों को जीने लगते हैं तो वहां तनाव का कोई जगह नहीं बचता है।