Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

थेरेपी का काम करती है सूरज की रोशनी, आपकी लाइफ को बनाती है हेल्दी, जानिए लाइट थेरेपी के फायदे

स्प्रिंग-समर सीजन (वसंत-ग्रीष्म ऋतु) सुबह की धूप पाने के लिए सबसे अच्छा समय है। ये किरणें सिर्फ दिन ही नहीं आपके जीवन को भी रोशन करने की ताकत रखती हैं।

थेरेपी का काम करती है सूरज की रोशनी, आपकी लाइफ को बनाती है हेल्दी, जानिए लाइट थेरेपी के फायदे

Written by Atul Modi |Updated : April 4, 2024 4:31 PM IST

कहते हैं जो सूर्योदय देखता है, वो हमेशा सेहतमंद रहता है। बुजुर्गों की यह बात साइंस भी सही मानती है। सूरज की रोशनी, खासतौर पर सुबह के समय की सन लाइट आपके लिए बेस्ट रहती है। ये किरणें सिर्फ दिन ही नहीं आपके जीवन को भी रोशन करने की ताकत रखती हैं। ताजी हवा में हल्की पीली रोशनी आपको अंदर से आनंद देगी। इससे आप सिर्फ फिजिकल ही नहीं मेंटली भी हेल्दी रह सकते हैं। स्प्रिंग-समर सीजन सुबह की धूप पाने के लिए सबसे अच्छा समय है। अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो अपने कमरे की खिड़कियां खोलें, सूरज की रोशनी कमरे के हर कोने तक पहुंचने दें। कई बार स्पेशल लैंप और लाइट बल्ब भी आपके काम आ सकते हैं। रोशनी आपको पॉजिटिव बनाती है और नेगेटिव चीजों को आपकी लाइफ से बाहर निकालने में मदद करती है। क्या है रोशनी और आपकी सेहत का कनेक्शन ये जानना आपके लिए जरूरी है।

1. फुल स्पेक्ट्रम लाइट

सूरज की रोशनी किसी थेरेपी की तरह है। इसमें आपको फुल स्पेक्ट्रम लाइट मिलती है। कुछ खास बल्ब भी इसे पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि सन लाइट आपको ज्यादा फायदा देगी। इससे आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ में सुधार होगा। सुबह की यह लाइट आपके मूड को अच्छा बनाती है।

2. आती है अच्छी नींद

सूरज की रोशनी आपके ब्रेन को अलर्ट रखती है। यह आपके स्लीप वॉक सर्किल को भी सुधारती है। अगर आप अनिद्रा की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सूरज की रोशनी आपके लिए किसी दवा जैसा काम करेगी। साथ ही इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। यह आपको समय पर जागने में भी मदद करती है।

Also Read

More News

3. अच्छा होता है मूड

सूरज की रोशनी आपका मूड अच्छा करती है। जब सूरज की किरणें आंखों के माध्यम से ली जाती हैं तो इससे सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्राव बढ़ता है। जिसके कारण आप रिलैक्स होते हैं और मूड अच्छा होता है।

4. खुशियों की रोशनी

आप भले ही सूरज की रोशनी को बहुत ही आम मानें, लेकिन असल में यह प्रकाश आपके जीवन को खुशियों से भर देता है। इससे एंडोर्फिन नामक हार्मोन के स्राव में मदद मिलती है। जिससे आप अंदर से खुशी महसूस करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

5. मिलता है विटामिन डी

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। यह शरीर की सूजन को कम करता है। आपको विटामिन डी सूरज की रोशनी से ही मिल पाता है। खासतौर पर सुबह की रोशनी विटामिन डी पाने के लिए सबसे अच्छी रहती है।

About the Author

... Read More