Detox Water मिनटों में साफ कर सकता है आपकी आंतों में जमा गंदगी, इस तरह तैयार करें घर पर अपना डिटॉक्स वॉटर

Detox Water : डिटॉक्स वॉटर बेहद ही फायदेमंद ड्रिंक में से एक है, जिसके स्वास्थ्य लाभ बहुत धीरे-धीरे सामने आते हैं। जानिए इससे होने वाले फायदे और घर पर कैसे इसे तैयार करें।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 5, 2021 11:21 AM IST

Detox Water : क्या आप साधारण जल या फिर डिटॉक्स वॉटर में अंतर को समझते हैं? साधारण जल के बारे में तो आपने पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिटॉक्स वॉटर इससे कितना अलग है? अगर आप दोनों के बीच का अंतर नहीं जानते हैं तो बता दें कि साधारण जल तो आप अपने आस-पास देख सकते हैं लेकिन डिटॉक्स वॉटर दिखने में एक बहुत ही साधारण सी ड्रिंक लग सकती है लेकिन जब आप इसे पिएंगे तो कहेंगें ये एक हल्के कड़वाहट वाले पानी से ज़्यादा कुछ भी नहीं है। हालांकि जब आपको इसकी असलियत के बारे में पता चलेगा तो आप जानेंगे कि यह बेहद ही फायदेमंद ड्रिंक में से एक है, जिसके स्वास्थ्य लाभ बहुत धीरे-धीरे सामने आते हैं। यकीन मानिए इसके इस्तेमाल से आपके स्वास्थ्य में गजब के बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं डिटॉक्स के लाभ और कैसे बनाएं घर पर डिटॉक्स ड्रिंक।

क्या है डिटॉक्स वाटर?

मौजूदा वक्त में अक्सर हम गलत खान-पीन और धूल मिट्टी व प्रदूषण जैसी चीजों के कारण शरीर में बहुत सारे विषैले तत्वों को जमा कर लेते हैं। ये विषाक्त पदार्थ शरीर को बीमारियों का घर बना देते हैं और हमारे शरीर में विभिन्न तरह के रोग और परेशानियां पैदा होने लगती है। इन विषेले तत्वों को समाप्त करना और शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी होता हैं, जिसमें डिटॉक्स वाटर हमारी बेहतर तरीके से मदद करता है।

डिटॉक्स वॉटर के लाभ

1-वजन कम करने में फायदेमंद

2.-चेहरे से पिम्पल, मुहांसे, जिद्दी दाग को दूर करने में फायदेमंद।

3. बाल झड़ना हो जाएंगे बंद।

4- सर्दी-जुकाम को दूर करने में प्रभावी।

5- चेहरे पर ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

6- सुबह पेट खुलकर साफ होता है।

कैसे बनाएं डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स वाटर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है और आप इसे बड़ी आसानी से ही घर पर बना सकते हैं। डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए फल, सब्जियां और कुछ हर्ब्स की जरूरत होती हैं। डिटॉक्स वाटर बनाना बहुत आसान हैं। आपको बस रात को एक बोतल में खीरे और नींबू के बारीक बारीक गोल स्लाइस काटने हैं और बोतल को पानी से फूल भर के रात भर रख देना हैं और अगले दिन दिनभर यह पानी पीना हैं। भले ही डिटॉक्स ड्रिंक पीने में थोड़ा कड़वा होता है लेकिन इसके बहुत सारे फायदे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.