Box Breathing: तनाव दूर करने के लिए करें बॉक्स ब्रीदिंग, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

तनाव दूर करने के लिए करें बॉक्स ब्रीदिंग। जानें क्या है बॉक्स ब्रीदिंग करने का सही तरीका और इसके फायदे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 28, 2021 11:19 PM IST

Box Breathing Benefits in Hindi: कोरोना महामारी के दौरान हर कोई मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है। कोई डिप्रेशन का शिकार है, तो किसी को हद से ज्यादा तनाव है। रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव होना आज कॉमन प्रॉब्लम हो गया है। तनाव का अधिक दिनों तक बने रहना आपको मानसिक रूप से बीमार कर सकता है। तनाव, डिप्रेशन से व्यवहार में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। उन्हीं एक्सरसाइज में से एक एक्सरसाइज या टेक्नीक है बॉक्स ब्रीदिंग टेक्नीक। बॉक्स ब्रीदिंग एक तरह का स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्सरसाइज है। इसे करना आसान है। तनाव दूर करने के साथ ही फोकस, ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करती है। जानें, क्या है बॉक्स ब्रीदिंग करने का सही तरीका और इसके फायदे (Box Breathing Benefits in Hindi) ....

बॉक्स ब्रीदिंग क्या है (What is Box Breathing in Hindi)

बॉक्स ब्रीदिंग टेक्नीक करते समय गहरी सांस लेनी होती है। इससे तनाव कम होता है। एकाग्रता बढ़ती है। इसे करने के कई अन्य सेहत लाभ भी होते हैं।

बॉक्स ब्रीदिंग करने का सही तरीका

बॉक्स ब्रीदिंग करने के लिए सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं। कमर को कुर्सी पर सपोर्ट देते हुए सीधा रखें। अपनी आंखें बंद कर लें। धीरे-धीरे सांस लें। अब गिनती के चार तक गिनें। फेफड़ों में हवा भर लें। गिनती करते समय सांस को रोक कर रखें। अब सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए चार तक गिनती गिनें। इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को पांच मिनट तक करें।

बॉक्स ब्रीदिंग के फायदे (Box Breathing Benefits in Hindi)

गहरी सांस लेने से नर्वस सिस्टम शांत होता है।

तनाव बढ़ाने वाले हॉर्मोन कॉर्टिसोल का लेवल कम होता है। इससे तनाव कम होता है। मूड रिलैक्स होता है।

बॉक्स ब्रीदिंग करने से एकाग्रता और फोकस बढ़ती है।

सकारात्मक रूप से सोचने में मदद मिलती है। नियमित रूप से बॉक्स ब्रीदिंग करने से डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है।

आयुर्वेदिक टिप्स जो तनाव कम करने में करेंगे आपकी मदद