Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन से तीसरी लहर न फैले इसलिए ऐसे मेंटेन करें सोशल डिस्टेंसिंग, हंसते-हंसते मनेगा त्‍यौहाा

अगर आप एक ही शहर में हैं तो आपको सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज हम आपको रक्षाबंधन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancin On Raksha Bandhan) मेनटेन रखने की टिप्स बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 18, 2021 5:08 PM IST

Raksha Bandhan 2021: कोरोना महामारी ने मानव जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। ऐसे में मानव जाति के पास उन्हें स्वीकार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है और आज के दिन हर कोई अपने भाई बहनों और परिवार वालों के साथ मिलकर त्यौहार को सेलिब्रेट करना चाहता है। लेकिन इस समय महामारी के चलते अक्सर लोग इधर उधर फंसे हुए हैं। अगर आपके भाई बहन भी किसी दूसरे में हैं तब तो आप रक्षाबंधन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन गिफ्ट्स के माध्यम से आप अपना प्यार जाहिर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एक ही शहर में हैं तो भाई बहन से मिलने के दौरान आपको सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज हम आपको रक्षाबंधन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancin On Raksha Bandhan) मेनटेन रखने की टिप्स बता रहे हैं।

भाई को खिलाएं घर की मिठाई

यह जरूरी नहीं है कि ​रक्षाबंधन पर सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर आपको सिर्फ अपने भाई बहन से दूर रहना है। बल्कि आप बाहर की चीजें न खरीदकर और बाहर के लोगों से कम से कम मिलकर भी इस चीज को बरकरार रख सकते हैं। इस समय देश में कोरोना महामारी चल रही है। ऐसे में कोशिश करें कि भाई को बाहर से मिठाई खरीदकर नहीं बल्कि घर की बनी मिठाई खिलाएं। इससे आप भीड़ में जाने और लोगों के संपर्क में आने से बचेंगे।

siblings relationship tips, healthy relationship with siblings, Rakshabandhan tips, Rakshabandhan 2019.

वीडियो कान्फ्रेंसिंग

भाई बहन के इस रिश्ते को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के साथ ही अच्छी तरह निभाया जा सकता है। यानि कि यदि आपका भाई बाहर है तो आप वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर के उनके साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस दौरान पूरी फैमिली के लोग साथ में बैठकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान हंसी मजाक करना और मजे की बातें कर फेस्टिवल मना सकते हैं। इस दौरान आप पूरी तरह से बाहर के लोगों से दूर रहेंगे और अपने घर में बैठकर सुरक्षित तरीके से त्यौहार का आंनद ले पाएंगे।

नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर करें

आज के समय में भला ऐसा कौन होगा जो नेटफ्लिक्स यूज़ न करता हो। आज के दिन आप भाई बहन के साथ अपना नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर कर सकते हैं। अगर आपने राखी पहले ही कोरियर करा दी है तो आज के दिन पासवर्ड शेयर एक दूसरे की पंसद की सीरीज़ देखें। वाकई आपको बहुत मजा आएगा।

उन्हें फेवरेट डिश बनाना सिखाएं

यदि आपका भाई आपसे दूर है तो वीडियो कॉल पर यह एक मजेदार गतिविधि हो सकती है। आप आज के दिन अपने भाई को उनकी फेवरेट डिशबनाना सिखा सकते हैं। यह वाकई उन्हें बहुत पसंद आएगा और आपको भी ऐसा महसूस होगा कि आज महत्वपूर्ण दिन है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source