डिप्रेशन पर एक बार फिर खुलकर बोले विराट कोहली,बताया मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना क्यों है जरूरी

गौरतलब है कि विराट कोहली ने कुछ वर्ष पहले डिप्रेशन में होने की बात स्वीकार की थी और तब से वे मेंटल हेल्थ से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 18, 2022 5:20 PM IST

Virat Kohli On Mental Health:विराट कोहली ने ना केवल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के तौर पर एक सफल पारी खेली है बल्कि अपनी क्रिकेट खेलने की शैली के कारण वे दुनियाभर में लोकप्रिय हैँ। वहीं, क्रिकेट की फील्ड के बाहर भी विराट कोहली अक्सर अपने स्टाइल, फिटनेस और डाइट जैसे विषयों के लिए चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में विराट कोहली ने मेंटल हेल्थ जैसे जटिल लेकिन महत्वपूर्ण विषय पर एक बार फिर बात की। गौरतलब है कि विराट कोहली ने कुछ वर्ष पहले डिप्रेशन में होने की बात स्वीकार की थी और तब से वे मेंटल हेल्थ से जुड़े विषयों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

दि इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने एक खिलाड़ी के तौर पर महसूस किए जाने वाले दबाव और चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मेंटल हेल्थ के विषय पर बात करना बहुत महत्वपूर्ण है ।इंटरव्यू के दौरान मेंटल हेल्थ से जुड़े एक सवाल पर विराट ने कहा मैं, “एक खिलाड़ी अपना बेस्ट कभी भी दे सकते हैं लेकिन, वे लगातार दबाव की स्थिति में रहते हैं और यह बात उनकी मेंटल हेल्थ पर प्रभाव भी डालती है। विराट ने कहा मेंटल हेल्थ और प्रेशर एक गम्भीर मुद्दा है जिसके बारे में अक्सर बात नहीं की जाती है। लेकिन, यह किसी भी व्यक्ति को पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन, खिलाड़ी हमें खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

नये खिलाड़ियों को दी टाइम मैनेजमेंट सीखने की सलाह

विराट कोहली ने यंग खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे अपनी फिटनेस और रिकवरी पर जितना हो सके उतना ध्यान दें। यह उन्हें अच्छा खिलाड़ी बनने में मदद करेगा। लेकिन, इसके साथ अपने आप से भी जुड़े, यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मेरा पर्सनल अनुभल यही रहा है कि मेंटल हेल्थ बिगड़ जाने के बाद मैंने खुद को अपने सपोर्टर्स और मुझसे प्यार करने वाले लोगों के बीच भी अकेला पाया है। यह स्थिति अन्य कई लोगों के साथ भी हो सकती है। इसीलिए, लोगों को खुद से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए। खुद को मजबूत ना रखने या खुद को ना समझ पाने वाले अपने आसपास की चीजों को संभाल नहीं पाते और सबकुछ बिखर सकता है। इसीलिए टाइम मैनेजमेंट सीखें और जिंदगी और काम के बीच बैलेंस बनाना सीखें।

चुनौतियों से मजबूत बनना सीखो

एक खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली अपने खेल की फॉर्म बनाए रखने और बेस्ट परफॉर्म करने को सबसे बड़ा चैलेंस मानते हैं। विराट कोहली के अनुसार, एक खिलाड़ी के रूप में मेरा फोकस हमेशा अपनी टीम की जीत पर होता है और चुनौतियों की मदद से ही मैं खुद को निखारने और बेहतर बनने की कोशिश भी करता हूं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source