तनाव या डिप्रेशन में है आपका कोई दोस्त या परिजन, जानें उसे इससे बाहर लाने के टिप्स

तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहे दोस्त को ठीक करने के लिए आप कुछ टिप्स आजमा सकते हैं। इससे वह मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेगा और सुसाइड के ख्याल भी दूर होंगे।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : October 10, 2025 11:19 AM IST

How to Overcome Mental Problem in Hindi: आजकल ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो पूरी तरह से तनाव मुक्त हो। हर व्यक्ति किसी-न-किसी बात या समस्या को लेकर तनाव में रहते हैं। जब तनाव धीरे-धीरे बढ़ता जाता है, तो यह डिप्रेशन का रूप ले लेता है। डिप्रेशन की वजह से लोगों के मन में अलग-अलग तरह के ख्याल आने लगते हैं। डिप्रेशन में सुसाइड या जिंदा न रहने का ख्याल आना काफी आम है। दुनियाभर में डिप्रेशन की वजह से होने वाले सुसाइड के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में जरूरी है अगर आपका कोई दोस्त या परिजन डिप्रेशन या तनाव में है, तो उसका साथ देना। दोस्त या अपने परिजन को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, आज यानी 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (world mental health day) के मौके पर जानते हैं अपने दोस्त या परिजन को मानसिक रोगों से बाहर लाने के टिप्स (Mental Health Problems in Hindi)-

उनकी बात सुनें

अगर आपका कोई दोस्त या परिजन तनाव या चिंता में है, तो सबसे पहले उसकी बात जरूर सुनें। उसके तनाव या डिप्रेशन के कारण का पता लगाएं। बात करने से आपको पता चलेगा कि आपका दोस्त किस बात को लेकर तनाव में है। उसकी भावनाओं की कद्र करें और समझाएं। इससे आपको दोस्त या परिजन को साथ मिलेगा, तो उसे अच्छा महसूस होगा।

योग या मेडिटेशन करवाएं

मेंटल हेल्थ के लिए योग और मेडिटेशन बहुत जरूरी होता है। योग या मेडिटेशन करने से व्यक्ति मेंटली स्ट्रॉन्ग बनता है। मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है। इससे डिप्रेशन के लक्षणों से राहत मिलती है। इसलिए अगर आपका कोई दोस्त या परिजन स्ट्रेस में है, तो उसे योग और मेडिटेशन करने की सलाह जरूर दें। इससे मानसिक रोगों से भी आराम मिलेगा।

कॉमेडी फिल्म या वीडियो दिखाएं

अगर आपका दोस्त या कोई परिजन डिप्रेशन से जूझ रहा है, तो आप उनका मूड अच्छा करने के लिए कॉमेडी फिल्म दिखाने के लिए लेकर जा सकते हैं। कॉमेडी फिल्म देखने से वे अच्छा महसूस करेंगे। इसके साथ ही, उन्हें दूसरे दोस्तों से भी मिलवाएं और सामाजिक जुड़ाव बनाएं। इससे डिप्रेशन के दौरान आने वाले बुरे ख्याल दूर होंगे।

डॉक्टर के पास लेकर जाएं

अगर आपका दोस्त या कोई परिवारजन डिप्रेशन से जूझ रहा है, उसके मन में बार-बार सुसाइड करने के ख्याल आ रहे हैं तो ऐसे में उसे डॉक्टर के पास लेकर जरूर जाएं। डॉक्टर कुछ दवाइयों या थेरेपी की मदद से तनाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे मेंटल हेल्थ में सुधार होगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source