मेहमानों के आने से हो जाते हैं असहज, इन तरीकों से कंट्रोल करें एंग्जायटी और स्ट्रेस

Managing Anxiety and Stress Around Guests: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अगर आप भी मेहमानों के साथ असहज महसूस करते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो करके एंग्जायटी और स्ट्रेस से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 24, 2024 2:01 PM IST

Managing Anxiety When You're Not Comfortable with Guests: दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। त्योहारों का समय उत्सव, खुशी और मिलन का होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह चिंता और तनाव का कारण भी बन सकता है। खासकर, यदि आप मेहमानों या पार्टीज में असहज महसूस करते हैं। सामाजिक मेलजोल के दौरान असहजता या एंग्जायटी होना सामान्य है। ऐसा महसूस करने वाले आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान स्ट्रेस और एंग्जायटी का अनुभव करते हैं और अपनी मानसिक भलाई को प्राथमिकता देना पूरी तरह से ठीक है। लेकिन इसे मैनेज करना जरूरी है ताकि आप त्यौहार का आनंद ले सकें। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप स्ट्रेस और एंग्जायटी से बच सकते हैं। इस विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग की मनोचिकित्सक डॉ रिया गुप्ता से बात की। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

खुद को मानसिक रूप से तैयार करें

त्योहार शुरू होने से पहले अपनी भावनाओं को स्वीकार करने के लिए थोड़ा समय निकालें। त्योहार के समय अभिभूत महसूस करना सामान्य है। लेकिन खुद को मानसिक रूप से तैयार करने से आपको सामाजिक दबाव को हैंडल करने में मदद मिल सकती है।

अपनी सीमाओं को पहचानें

त्योहारों के दौरान खुद को ज्यादा सामाजिक गतिविधियों में शामिल करने का दबाव महसूस हो सकता है। लेकिन यह जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं और सीमाओं का सम्मान करें। अगर आप बहुत ज्यादा लोगों से मिलना पसंद नहीं करते हैं, तो लोगों से कम समय के लिए मिलें या बीच-बीच में ब्रेक लें। आप खुद ही अपनी सीमाओं को निर्धारित करें और इसके अनुसार कम करें।

डीप ब्रीदिंग तकनीक अपनाएं

अगर आपको मेहमानों के सामने एंग्जायटी या घबराहट महसूस होती है, तो डीप ब्रीदिंग तकनीक का उपयोग करें। यह तुरंत आपको शांत करने में मदद करेगी। इससे न केवल आपको फिजिकल रिलैक्सेशन मिलेगा, बल्कि आपका दिमाग भी शांत होगा, जिससे स्ट्रेस या एंजायटी कम हो सकता है।

अपनी पसंद की चीजों पर फोकस करें

अगर आपको त्योहारों के दौरान स्ट्रेस और एंग्जायटी महसूस होती है, तो उन चीजों पर फोकस करें जो आपको पसंद हैं। चाहे वह सजावट करना हो या कुकिंग करना हो। इससे आपको लोगों के बीच रहकर भी असहजता की भावना को कम करने में मदद मिल सकती है।

रिलैक्स करें

त्योहारों की हलचल के बीच रिलैक्सेशन तकनीकों को अपनाकर आप मानसिक शांति को बनाए रख सकते हैं। इसके लिए दिन की शुरुआत या किसी सामाजिक गतिविधि से पहले कुछ मिनट मेडिटेशन करें। इससे न केवल आपका मन शांत होगा, बल्कि तनाव और एंग्जायटी से निपटने में भी मदद मिलेगी।