
Also Read
Tips to keep brain healthy and young: ब्रेन हमारे शरीर का वह हिस्सा है जो पूरे दिन या 24 घंटों काम करता है। यहां तक कि जब आप सो जाते हैं तब भी आपका दिमाग एक्टिव रहता है और काम करता रहता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ ब्रेन के काम करने के तरीकों में भी बदलाव आते हैं। इस प्रक्रिया को मेंटल डिक्लाइन कहा जाता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है और काफी कॉमन भी। जी हां, मेंटल फंक्शन या दिमाग के कार्य करने के तरीके को स्वस्थ बनाना कुछ हद तक लोगों के हाथ में ही है। जानकारों के अनुसार, कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर लोग उनके ब्रेन को जीवन भर स्वस्थ और एक्टिव रख सकते हैं। जिससे दिमागी स्तर पर होने वाली कई समस्याओं का रिस्क भी कम किया जा सकता है। यहां पढ़ें कुल ऐसे ही 10 तरीकों के बारे में जो आपके ब्रेन को हमेशा स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें उन तरीकों के बारे में। (Tips to keep brain healthy and young in Hindi)
दिमाग को उत्तेजित करने वाले काम करें। यह ब्रेन एक्सरसाइज की तरह काम करेगी। पहेलिया बूझें और शतरंत का खेल खेलें। इससे दिमाग तेजी से कार्य करेगा और ब्रेन फंक्शन में लगातार सुधार होगा।
दिमाग को आराम देने के साथ-साथ उसे स्वस्थ और एक्टिव रखने का एक आसान तरीका है ध्यान करना या मेडिटेशन का अभ्यास करना। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होता और अधिक एक्टिव बनता है। इससे निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है और ब्रेन अधिक तेजी से काम करता है।
रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल और कोलेस्ट्रॉल लेवल्स संतुलित होते हैं। इससे, ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है और इन सबके चलते मेंटल स्ट्रेस कम होता है और ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर और बैलेंस्ड डाइट लें। इससे शरीर के साथ-साथ ब्रेन की भी न्यूट्रिशनल जरूरतें पूरी होती हैं और ब्रेन सही तरीके से काम करता है। ताजे फल-सब्जियां, नट्स और ड्राई फ्रूट्स, मछली और डेयरी फूड्स का सेवन करें। इससे डिमेंशिया और कॉग्निटिव डिक्लाइन जैसी समस्याओं का रिस्क कम होता है।