Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips to help people with suicidal thoughts: मशहूर संगीतकार एआर रहमान (Music maestro AR Rahman) ने हाल ही में बताया कि बचपन में कई बार उनके मन में विचार आए कि वे आत्महत्या कर लें। हालांकि, उनकी मां हमेशा उन्हें प्रेरित करती रहीं और जीवन की मुश्किलों से हार ना मानने की सलाह देती रहीं।
रहमान की ये बातें सुनकर शायद आपको भी हैरानी हो कि इतनी कामयाबी पाने वाले व्यक्ति के मन में भी ऐसे ख्याल आ सकते हैं। एआर रहमान की बातों पर हर तरफ चर्चा भी हो रही है कि, अपने टैलेंट की बदौतल पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले और शांत स्वभाव के इस कलाकार को भी ज़िंदगी इतना हताश कर सकती है कि वह सुसाइड करने की सोच सकता है। (AR Rahman of suicidal thoughts)
thoughts) आत्महत्या का विचार या सुसाइडल थॉट्स से जुड़े विषय बीते कुछ वर्षों से बार-बार में चर्चा में आते रहे हैं। इसकी वजह है बीते एक दशक में लोगों की जिंदगी में तनाव (stress), डिप्रेशन (depression) और अन्य मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स (mental health problems) बढ़ने की दर। आत्महत्या का विचार लोगों की लगातार कमजोर होती मेंटल हेल्थ की वजह से आते हैं जहां वे जीवन में आनेवाली मुश्किलों के आगे हार मान लेते हैं और जान देने का फैसला कर लेते हैं।
आपका कोई अपना, कोई दोस्त या कलीग अगर मेंटली बहुत परेशान है और आपसे अपने मन की बातें करता है तो उसकी बातों को शांति से सुनेंष अगर वह व्यक्ति आत्महत्या करने जैसी बातें करें तो उसे अकेला छोड़ने या उससे दूर भागने की बजाय उससे बात करें और समझाए ताकि वह खुद को अंदर से मजबूत बना सके
अगर कोई व्यक्ति जिंदगी की तकलीफों के आगे टूटता दिखे और आपके सामने मरने की बातें तो उससे बात करते समय अपने बात करने के ढंग पर ध्यान दें। उनके साथ कड़ाई से पेश आने की बजाय प्यार से बात करें। उन्हें डांटें नहीं बल्कि जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करें। उनकी मदद करें, दिलासा दें और उन्हें नेगेटिव विचारों से दूर रहने में मदद करें।
मेंटली परेशान व्यक्ति के सामने बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय उसकी बातें सुनें। उसे विश्वास दिलाएं कि आप उनके साथ हैं और उनका शुक्रिया भी अदा करें कि उन्होंने आपके ऊपर विश्वास किया।
उस व्यक्ति को गिल्टी फील कराने वाली कोई बात ना करें। सुसाइड करने की बात करने पर उससे पूछे कि वह सुसाइड किस तरह करने की सोच रहा है। इस तरह आप सावधान रह सकते हैं और उस व्यक्ति के आसपास ऐसी स्थितियां बनने से भी रोक सकते हैं जहां वह खुद को कोई नुकसान पहुंचाएं या आत्महत्या करने के बारे में सोच सके।
अगर आपके आसपास का कोई व्यक्ति आत्महत्या का विचार कर रहा है या बार-बार सुसाइड करने की कोशिश करे तो स्थिति गम्भीर हो सकती है। ऐसे में उस व्यक्ति की मदद अकेले करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सुसाइड का विचार उस व्यक्ति के मन से बाहर निकालने के लिए आप साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं।