
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 23, 2020 6:26 PM IST
कोविड-19 के दौरान मेंटली फिट रहने के लिए करें ये 5 उपाय ।
Tips to Healthy Mind: हेल्दी माइंड भावनाओं के संतुलन, खुशहाली और सकारात्मक सोच की मदद से पाया जा सकता है। लेकिन, कई लोगों के लिए रोज़मर्रा की परेशानियों के बीच अपने दिमाग को शांत और स्वस्थ रख पाना संभव नहीं होता। इन दिनों दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच लोगों को मानसिक स्तर पर परेशानियां हो रही हैं। ऐसे में लोगों की मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हुई है। भय, उदासी, डर और असुरक्षा की भावना जो,इस महामारी (Mental Health during Covid-19) के दौरान ज़्यादातर लोगों को महसूस हो रही हैं, उनका असर आपकी फैमिली लाइफ और रिश्तों पर भी पड़ रहा है। जिससे, आपस में झगड़े होने के आसार, तनाव और दुख भी बढ़ते हैं। (Side Effects of Mental Stress)
साथ ही बहुत अधिक तनाव फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित करता है। स्ट्रेस से इम्यूनिटी कमज़ोर (Poor Immunity Causes) होने लगती है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में खुद को असुरक्षा और भविष्य के डर से बचाने के लिए आप खुद की दिनचर्या में छोटे-मोटे बदलाव करें। आप इन तरीकों से आप ‘मेंटल पीस’ बनाए रख सकते हैं। (Tips to Healthy Mind in hindi)
खुश रहने से स्ट्रेस कम होता है। इसीलिए, खुश रहना सीख लें। घर में बंद हैं और अब आपको बोरियत हो रही है। तो, कुछ नये तरीके ढूंढें जिनसे आपको अपनी एनर्जी को इस्तेमाल करने में मदद हो और खुशी मिले। घर के लोगों के साथ अंताक्षरी खेलें, घर की साज-सजावट में बदलाव करें, किचन में कोई नयी रेसिपी ट्राई करें और पौधों का रखरखाव करें। इन छोटे-छोटे तरीकों से आप खुद को खुश रख सकेंगे। (Tips to Healthy Mind)
सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में अपनों की याद आए तो टेक्नोलॉजी आपकी सबसे बड़ी मददगार साबित हो सकती है। बस, जब अपने दोस्तों-यारों, बच्चों या साथ में माता-पिता से बातें करने का मन करे, तो वीडियो कॉल कीजिए। एक-दूसरे से फोन और वीडियो मैसेजेस की मदद से जुड़ें रहें। आपका तनाव और डर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
जैसा कि कोविड-19 महामारी जानलेवा है। इसीलिए, इससे खुद को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक जानकारियां पता करें। अपनी सेहत को गम्भीरता से लें। अपने डॉक्टर के सम्पर्क मे रहें। अपनी दवाइयों, रेग्युलर चेकअप्स और अन्य ज़रूरी बातों के बारे में उनसे चर्चा करें। साथ ही कोविड-19 के लक्षणों से जुड़ी नयी जानकारियों के बारे में भी पता करते रहें। इससे आपको अपनी सेहत को समझने और बीमारी से सुरक्षित रहने में मदद होगी। जो, आपके तनाव और डर को कम करेगा।
कुछ लोगों के तनाव की वजह लगातार समाचार देखने और कोरोना से जुड़ी हर छोटी-मोटी जानकारी की तह तक जाने की सनक के कारण बढ़ जाता है। इसीलिए, अपना स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें। टीवी कम देखें और कोविड-19 से जुड़ी खबरें भी कम पढ़ें। खुद को भावनात्मक स्तर पर स्ट्रॉन्ग बनाएं रखें। क्योंकि, मेंटली स्ट्रॉन्ग रहने से आपको चीज़ों को सही तरीके से समझने और हैंडल करने में मदद होगी। साथ ही अपने परिवार के लोगों का भी ख्याल रख सकेंगे और उनकी मदद कर सकेंगे।
हेल्दी बॉडी से हेल्दी माइंड की राह आसान हो सकती है। इसीलिए, अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग (Yoga Health Benefits) करें। ऐसे योगासनों का अभ्यास करें, जिससे, आपका मन शांत रह सकता है। प्राणायाम, बेसिक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ेस और मेडिटेशन भी इस लिहाज से आपके लिए मददगार हो सकते हैं। (Health Tips in Hindi)