
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2020 10:25 AM IST
तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करने का सही तरीका।© Shutterstock.
Mediation for stress relief: कोरोनाकाल में आजकल अधिकतर लोग तनाव (Stress) में जी रहे हैं। यूं कहें कि तनाव जीवन का हिस्सा बन चुका है। तनाव आपकी पूरी सेहत को प्रभावित कर सकता है। तनाव का उपचार ना किया जाए, तो यह व्यक्ति के मानसिक सेहत के साथ ही शारीरिक सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। तनाव का इलाज ना किया जाए, तो यह अवसाद का रूप ले सकता है। कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो मानसिक रूप से आपको शांति और सुकून में जीना होगा। तनाव से पीछा छुड़ाने का सबसे आसान तरीका है मेडिटेशन का अभ्यास करना। मेडिटेशन आपको तन-मन से रिलैक्स करता है। जानिए, तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन किस तरह से फायदेमंद (Mediation for stress relief) है और इसे करने का सही तरीका क्या है...
1 मेडिटेशन करने का फायदा तभी होता है, जब आप किसी शांत और एकांत जगह पर हों। यदि आपको तनाव है, किसी काम में मन नहीं लग रहा है, तो आप तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास प्रत्येक दिन सुबह आधे घंटे करें। किसी शांत जगह पर बैठ जाएं। अब आप मेडिटेशन करें। इससे दिमाग रिलैक्स होगा। मन-मस्तिष्क को शांति मिलेगी।
2 मेडिटेशन करने के लिए शरीर को सही पोजीशन में रखना जरूरी है। जब भी बैठें तन कर सीधे बैठें। शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करने के फायदे कई होते हैं।
3 दिमाग को बाहरी दुनिया से दूर रखें। खुद को शांत करें। सिर्फ मेडिटेशन पर फोकस करें। तनाव को दूर करना है, तो अपने मन और विचारों से नकारात्मक सोच को बाहर निकालना होगा। मेडिटेशन करते समय जब आप दिमाग से नकारात्मक विचारों को निकाल देते हैं, किसी भी चीज के प्रति फोकस अधिक कर पाते हैं। इससे तनाव से पीछा छुड़ाने में मदद मिलती है।
4 तनाव दूर करने के लिए अपनी सांस की गति पर फोकस करें। गहरी सांस लें और अपनी सांसों को महसूस करें। इससे तनाव जल्दी दूर होगा और आप खुश रह पाएंगे।
5 मेडिटेशन सिर्फ एक दिन कर लेने से तनाव दूर नहीं होता। इसके लिए नियमित अभ्यास जरूरी है, इसलिए आप प्रत्येक दिन ध्यान यानी मेडिटेशन करने की आदत डालें। ध्यान से एंग्जायटी, तनाव और अन्य मानसिक डिसऑर्डर दूर होते हैं।