
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 9, 2023 9:23 AM IST
Board Exam 2023 : फरवरी-मार्च का महीना स्टूडेंट्स के लिए काफी खास होता है। क्योंकि ये वे महीने हैं, जिसमें बच्चों के सालभर की मेहनत की परीक्षा होती है। इस माह में कई तरह के एग्जाम होते हैं। इन एग्जाम में बोर्ड के एग्जाम भी शामिल हैं। लगभग सभी राज्यों और सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम फरवरी एंड तक शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए यह माह काफी स्ट्रेस भरा होता है। अगर आप भी बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में स्ट्रेस फ्री होकर एग्जाम कैसे दें के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बोर्ड एग्जाम में स्ट्रेस फ्री कैसे रहें?
अगर आपको एग्जाम शुरू होने वाले हैं, तो पढ़ने के लिए सबसे पहले शांत जगह का चुनाव करें। शांत जगह पर पढ़ने से आपको याद काफी जल्दी होता है। इसके साथ ही ऐसे स्थान का चुनाव करें, जहां पर खुली हवा, अच्छी रोशनी की व्यवस्था हो। ऐसी जगहों पर आप अच्छी तरह से फोकस कर पाएंगे। साथ ही पढ़ने के दौरान अपने मोबाइल, गैजेट्स को दूर रखें, ताकि अच्छी तरह से फोकस कर पाएं।
हर व्यक्ति के पढ़ने का तरीका काफी अलग होता है, लेकिन कुछ रिसर्च के मुताबिक, पढ़ते समय अगर आप बीच-बीच में ब्रेक लेते हैं, तो इससे आपका फोकस बढ़ता है। साथ ही याददाश्त क्षमता भी बेहतर होती है। दरअसल, पढ़ने के बीच में अगर आप थोड़ा ब्रेक लेते हैं, तो इससे आपका माइंड फ्रेश होता है। साथ ही आपकी बॉडी को भी रेस्ट मिलता है। ऐसे में जब आप दोबारा पढ़ने बैठते है, तो पढ़ाई में सही तरीके से फोकस कर पाते हैं। इसलिए पढ़ने के बीच में आंख बंद करके थोड़ा लेट जाएं। इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
एग्जाम के दौरान अगर आप स्ट्रेस फ्री होकर पढ़ना चाहते हैं, तो तेल-मसाले जैसी चीजों का सेवन कम करें। इस तरह की चीजों से आपको गैस, एसिडिटी, थकान जैसी परेशानी होती है, जो आपके स्ट्रेस लेवल को बढ़ा सकती है। ऐसे मे अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करें। इस दौरान खूब पानी पिएं, ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें।
एग्जाम के दौरान कुछ बच्चे रात-रातभर पढ़ते हैं। कई बच्चे सोने से परहेज करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है ऐसा करने से उनका सेलेब्स अधूरा रह जाएगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं आप स्ट्रेस फ्री और फोकस होकर पढ़ें, तो इसके लिए पढ़ने के साथ-साथ अच्छी नींद भी जरूरी है। इसलिए एग्जाम की तैयारियों के बीच कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपका फोकस बढ़ेगा और स्ट्रेस भी कम होगा।
एग्जाम की तैयारी के दौरान कुछ बच्चे एक साथ किताबें लेकर पढ़ने बैठ जाते है, लेकिन ऐसा करने से आपका स्ट्रेस लेवल हाई होता है। इसलिए जब भी आप पढ़ने बैठें, तो छोटे-छोटे नोट्स तैयार करके उन्हें रिवाइज करें। ताकि आपका स्ट्रेस न बढ़े। नोट्स बनाने के दौरान आपकी कई चीजें क्लियर हो जाएंगी, जिससे पढ़ना और याद करना आसान हो जाएगा।
बोर्ड एग्जाम की अगर आप तैयारी कर रहे है, तो आप पुराने पेपर को लेकर उसे सॉल्व कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी कई चीजें क्लियर होंगी। साथ ही एग्जाम में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, यह कॉन्सेप्ट भी क्लियर होगा। ऐसा करना आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।
बोर्ड एग्जाम की तैयारियों के लिए आप इन आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ध्यान रखें कि एग्जाम का ज्यादा स्ट्रेस न लें, बीच-बीच में मनोरंजन करते रहें। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है।