... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 11, 2023 4:02 PM IST
हमें स्वस्थ रहने के लिए आहार और शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ पूरी नींद भी लेनी चाहिए। जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ज़रुरी है।आजकल की बदलती और भागदौड़ भरी जिदंगी का असर हमारी नींद पर भी पड़ता है। जो हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसके लिए ज़रुरी है कि आपको पूरी और अच्छी नींद मिले। क्योंकि जब हम सो रहे होते है तो हमारा शरीर तब भी काम करता है। दिमााग के स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नींद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नींद की कमी हमारे एनर्जी लेवल को भी कम कर देती है, बल्कि यह आपकी इम्युनिटी को भी कमजोर बनाती है। जब हमारी नींद पूरी नहीं होती तो हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता है। हम थके-थके से महसूस करते है और जिस दिन हमारी नींद पूरी होती है तो हमेंं अच्छा महसूस होता है। तो इसलिए हेल्दी रहने के लिए पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जो अच्छी और हरी नींद के लिए बहुत ज़रूरी हैं।
रात के समय हल्का खाना ही खाना चाहिए। क्योंकि नींद का आपके खाने के साथ सीधा संबंध होता है। अगर अच्छी और पूरी नींद लेना चाहते है तो आपको रात में शराब, धूम्रपान या कैफीन पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये ड्रिंक्स शरीर और दिमाग को रात के दौरान भी ओवरटाइम काम करने पर मजबूर कर सकते हैं। इसलिए आपको इनसे बचना चाहिए। ये आपकी नींद को खराब करते है। रात के समय हाई कैलोरी वाला खाना लेने से भी बचना चाहिए।
एक अच्छी नींद के लिए वातावरण भी अच्छा होना चाहिए। क्योकिं वातावरण का भी हमारी नींद पर बहुत प्रभाव पड़ता है। सोते समय आपके कमरे में शांत माहौल होना चाहिए। क्योंकि अगर शांत माहौल नहीं होगा तो आप भी ठीक से सो नहीं पाऐंगे। साथ ही आपके कमरे में फोन,टेलिविज़न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बिल्कुल भी ना हो रखें। ये भी आपकी नींद को खराब कर सकते है। इसीलिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी अपने से दूर रखकर सोना चाहिए। साथ ही आपका बिस्तर भी आरामदायक होना चाहिए। क्योंकि बिस्तर का आपकी नींद पर बहुत असर पड़ता है।
एक अच्छी और पूरी नींद के लिए समय पर सोना और उठना बहुत ज़रुरी है। आपको अपना नींद का समय तय कर लेना चाहिए। जिससे आप समय पर ही सोएंगे और समय पर ही उठेंगे। छुट्टियों का इस पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि जब आप छुट्टी के दौरान बहुत अधिक या अलग-अलग समय में सोते हैं, तो इससे आपकी स्लीप साइकिल प्रभावित होती है और नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसलिए छुट्टी के समय पर भी ना ज्यादा सोना चाहिए और ना कम। हमेशा एक ही समय रहना चाहिए।
नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि नाश्ते का असर सीधा हमारी नींद पर पड़ता है। कुछ लोग काम के चक्कर में नाश्ता नहीं करते हैं। जिसका सीधा असर उनकी नींद और हेल्थ दोनों पर पड़ता है। अध्ययनों के अनुसार, जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें सोने में ज्यादा समय लगता है और उनमें डिप्रेशन लेवल ज्यादा होता है