Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेंटली हेल्दी बनने के लिए नये साल में करें ये 3 काम, कम होगा तनाव और मानसिक बीमारियों का रिस्क

जो नये साल में खुद को तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों से मुक्त रखना चाहते हैं उनके लिए बड़े काम की साबित हो सकती हैं ये टिप्स। (Tips to boost mental health )

मेंटली हेल्दी बनने के लिए नये साल में करें ये 3 काम, कम होगा तनाव और मानसिक बीमारियों का रिस्क

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 7, 2022 2:07 PM IST

Tips to boost mental health in 2022:मौजूदा समय में बढ़ती प्रतियोगिता और काम के बढ़ते बोझ के बीच लोगों को आए दिन तनाव महसूस होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें लगभग हर दिन तनाव, एंग्जायटी और हताशा जैसी भावनाएं महसूस होती हैं। इसी तरह कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में इजाफा देखा गया। क्वारंटाइन,सोशल डिस्टेंसिंग, प्रियजनों की मृत्यु, नौकरी और पैसों से जुड़ी परेशानियों के बीच लोगों ने बहुत अधिक मानसिक दबाव महसूस किया।  अधिकांश लोगों के लिए इन बुरे अनुभवों की यादों से निकल पाना बहुत मुश्किल साबित हुआ है वहीं दूसरी तरफ लोग धीरे-धीरे खुद को मानसिक स्तर पर मजबूत बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में हो सकता है इजाफा ऐसे

मेंटली हेल्दी इंसान के लिए अपने जीवन के हर क्षेत्र में अच्छी परफॉर्मेंस देने में सहायता हो सकती है। क्योंकि, जब व्यक्ति मानसिक स्तर पर मजबूत और स्वस्थ महसूस करता है तो काम पर उसका फोकस और एकाग्रता बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होता है। ऐसे लोग जो नये साल में खुद को तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियों से मुक्त रखना चाहते हैं उनके लिए हम यहां लिख रहे हैं कुछ आसान तरीके, जो मेंटली हेल्दी रहने में कर सकती हैं उनकी मदद। (Tips to boost mental health in Hindi)

डायरी लिखने की आदत अपनाएं

दुनियाभर में खुशहाल और सफल लोगों में यह आदत ज़रूर देखी जाती है कि वे अपनी डायरी लिखते हैं।  ज़्यादा समय ना मिले तो आधा या एक पेज ज़रूर लिखें। आपके मन में चल रहे विचारों को कागज पर लिख देने से तनाव और बेचैनी कम हो सकती हैं। इसी तरह अनिद्रा की परेशानीभी कम होती है और आप खुशहाल महसूस कर सकते हैं।

Also Read

More News

प्राणायाम करें

ब्रीदिंग एक्सरसाइज ना केवल तनाव कम करती हैं बल्कि, इनके अभ्यास से ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा होता है। विभिन्न स्टडीज के अनुसार, तनाव के कारण शरीर की कार्यप्रणालियां भी प्रभावित होती हैं जैस लोगों की पाचनशक्ति कमजोर हो जाती है, इम्यून सिस्टम पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और काम पर फोकस करने में भी परेशानी होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्राणायाम करने से इन समस्याओं से आराम मिल सकता है।

रोज पीएं 2-3 लीटर पानी

पानी शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि मानव शरीर का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पानी से बना हुआ है। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है।  भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसी तरह शरीर की कार्यप्रणालियों को भी काम करने में पानी मदद करता है। वहीं, दूसरी तरफ जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। इसीलिए एक्सपर्ट्स हर मौसम में रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। आप भी स्ट्रेस और अन्य मानसिक समस्याओं से बचने के लिए अपना डेली लिक्विड इंटेक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए पानी के साथ-साथ नारियल पानी (Coconut Water), फ्रूट जूस (Fruit Juice), छास, दाल का पानी और सूप (soup) जैसे तरल पदार्थों को आपअपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)