Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips for better mental health: अच्छी मेंटल हेल्थ हर व्यक्ति की जरूरत होती है। क्योंकि जब आप मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं तो इससे रोजमर्रा के जीवन की चुनौतियों और प्रेशर को झेलने में सहायता होती है। इसी तरह लोगों की निजी जिंदगी और काम में भी बेहतर रिजल्ट दिखायी देते हैं। वहीं इससे आपके विचार भी बेहतर होगे और आपकी भावनाओं को भी कंट्रोल करना आसान होगा। मौजूदा समय में लोगों को तनाव, एंग्जायटी और उदासी जैसी भावनाएं बार-बार और अक्सर महसूस होती हैं। इन सभी भावनाओं से बचने और खुद को मेंटली मजबूत रखने के लिए आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी माइंड और बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स पढ़ें यहां । (Tips for better mental health In Hindi)
तनाव और एंग्जायटी जैसी तकलीफों से आराम पाने के लिए मेडिटेशन काफी मददगार साबित हो सकता है। ध्यान करने से ना केवल दिमाग शांत होता है, नसों को आराम मिलता है और मन भी शांत होता है। रोज सवेरे और रात में सोने से पहले थोड़ी देर मेडिटेशन करें। इससे आपको अच्छी नींद भी आएगी और कुछ बीमारियों से जुड़े लक्षणों से भी राहत मिलेगी। (Health benefits of maditation)
लैपटॉप और मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण दिमाग बहुत अधिक थक जाता है। ऐसे में स्क्रिन से थोड़ा ब्रेक लेकर बगीचे या घर के लॉन में टहलें। ताजी हवा में टहलने से ब्रेन को आराम मिलता है और उसकी कार्यक्षमता बेहतर होती है। हरियाली के बीच टहलने के अलावा आप ट्रेकिंग, हाइकिंग या बोटिंग जैसी एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं।
संतुलित और हेल्दी डाइट से ब्रेन सही तरीके से प्रतिक्रिया देता है। इसीलिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खाए, सलाद और फ्रूट जूसेस को अपनी डाइट में जगह दें। शक्कर और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें। इससे क्रेविंग कम होती हैं और पेट जल्दी भरता है। साथ ही शरीर को पर्याप्त पोषण प्राप्त होता है। (Importance of eating healthy diet for better mental health)

मन, दिमाग और दिल की अच्छी सेहत के लिए गहरी और अच्छी नींद महत्वपूर्ण है। सोते समय अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी ग्रोथ हार्मोन्स का निर्माण होता है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर अच्छी तरह काम करता है और आप फ्रेश महसूस होता है। इससे ब्रेन और शरीर एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठा पाते हैं।