Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लड़कों की ये 4 बात बताती हैं आपका दोस्त डिप्रेशन में है, देर होने से पहले ही ऐसे निकालें उसे बाहर

Depression in men: आजकल लड़कियों से ज्यादा लड़कों में मानसिक समस्याओं के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं, जिसमें डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। अगर आपके दोस्त में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो वह डिप्रेशन का संकेत दे रहा है और ऐस में आपको जल्द से जल्द कुछ करना होगा।

लड़कों की ये 4 बात बताती हैं आपका दोस्त डिप्रेशन में है, देर होने से पहले ही ऐसे निकालें उसे बाहर

Written by Mukesh Sharma |Published : September 16, 2022 3:10 PM IST

Depression in male: आजकल फिजिकल हेल्थ की तरह मेंटल हेल्थ भी एक बड़ा कन्सर्न बन गया है। जितना लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रहने की जरूरत होती है, उतना ही मानसिक रूप से भी उन्हें स्वस्थ व मजबूत रहना पड़ता है। लड़कों में डिप्रेशन व अन्य मानसिक समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ लड़कों में ये लक्षण पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको लड़कों की पांच ऐसी बातें बताएं जिनसे आप पता लगा सकते हैं, कि वे डिप्रेशन से प्रभावित है। चलिए जानते हैं कहीं आपके किसी दोस्त को तो महसूस नहीं हो रहे ये लक्षण

1. अचानक से बात करना बंद कर देना

अगर आपके साथ हंसी-मजाक करने वाला दोस्त कुछ दिनों से अचानक मजाक करना बंद कर देता है और फिर चुपचाप दिखता है, तो यह डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। आप उसके अन्य दोस्तों व परिवार वालों से संपर्क करें और जानने की कोशिश करें कि हाल ही में उसके साथ ऐसा क्या हुआ है, जो वह ऐसा बर्ताव कर रहा है। ऐसे में उसे आपके मेंटल सपोर्ट की बहुत जरूरत है, जो उसे डिप्रेशन से बाहर निकाल सकता है।

2. फेवरेट चीजों से दूरी बना लेना

लड़कों को खासतौर पर अपनी बाइक, जूते और मोबाइल बहुत प्यारे होते हैं। वे खुद नहाएं या न लेकिन अपनी फेवरेट चीजों को चमका कर रखते हैं। अगर आपको फ्रेंड अपनी फेवरेट चीजों से दूर रहने लगा है, तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है। आप उचित समय देखकर उस से बात करें और उसका हालचाल जानने की कोशिश करें।

Also Read

More News

3. लापरवाही दिखाना

कोई लड़का कितना भी शरारती क्यों न हो लेकिन उसे अपनी जिम्मेदारियों का पता होता है। अगर आपको दोस्त अपनी फैमिली, गर्लफ्रैंड या आपको लेकर लापरवाही बरत रहा है, जैसे ओवरस्पीड में कार चलाना, बिना बताएं फोन कट कर देना, जानबूझकर फोन न उठाना आदि तो यह डिप्रेशन का संकेत है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. फोन या टीवी बहुत ज्यादा देखना

फोन चलाना और टीवी देखना कोई गलत नहीं है, लेकिन अगर आपका दोस्त पूरा दिन फोन या टीवी में घुसा रहता है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। यह भी हो सकता है कि कोई बात उसके दिल की गहराई से बैठ गई हो, जिससे भूलने के लिए वह फोन या टीवी का सहारा ले रहा हो। अगर इसके साथ-साथ अगर उसका व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो गया है,तो उसे जल्द से जल्द किसी मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट के पास लेकर जाएं।