Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेडरूम में पौधे लगाने से होते हैं ये 5 फायदे, पूरा परिवार रहता है स्वस्थ

बेडरूम में इनडोर पौधों को लगाने से कई फायदे होते हैं, जिनमें से 5 के बारे में यहां विस्तार से बताया गया है।

बेडरूम में पौधे लगाने से होते हैं ये 5 फायदे, पूरा परिवार रहता है स्वस्थ

Written by anant shukla |Updated : November 2, 2024 5:01 PM IST

Indoor Plants : पैक कमरे में सोने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसके लिए कई लोग खिड़की खोल कर सोते हैं। लेकिन क्या आप अपने बेडरूम की खिड़की खोले बिना फ्रेश हवा ले सकते हैं? दरअसल कुछ ऐसे इंटीरियर पौधे हैं, जो बेडरूम की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ आपको ताजी हवा भी देते हैं। इतना ही नहीं ये पौधे फॉर्मेलडिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों, पेंट आदि की गंध, धूल के कण और किचन से निकलने वाली तेलयुक्त गंदगी को सोख लेते हैं और इन पौधों को ज्यादा केयर करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आज के इस लेख में हम बेडरूम में पौधे लगाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

बेडरूम में पौधे लगाने के फायदे - Benefits of Planting Plants in Bedroom

एयर क्वालिटी में सुधार

आजकल मेट्रो शहरों में खराब AQI ने लोगों को घर के अंदर रहने, मास्क का उपयोग करने और महंगे एयर प्यूरीफायर खरीदने के लिए बाध्य कर दिया है। लेकिन हवा को शुद्ध करने के लिए आपको इतने मंहगे एयर प्यूरीफायर खरीदने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आप अपने घर में कुछ पौधे लगा सकते हैं। ये आपके बेडरूम की हवा को शुद्ध कर सकता है। स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे कुछ पौधे प्रकाश संश्लेषण के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीसजन छोड़ते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मूड को बेहतर बनाए

द नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के एक अध्ययन में पाय गया कि बेडरूम में पौधे लगाने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और नींद अच्छा आती है। इसके अलावा अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद शाबित हो सकता है।

Also Read

More News

ध्यान केंद्री करने में सहायक

जिन लोगों के घरों में वास्तविक पौधे होते हैं, उन्हें ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। एक रिसर्च के अनुसार जिनके घर में पौधे लगे होते हैं, ऐसे लोगों में उन लोगों की तुलना में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता अधिक होती है, जिनके घर में पौधे नहीं हैं। इसके साथ ही घर में पौधों के सजाने से घर के अंदर ही मन लगने लगता है, बार-बार किसी पार्क में जाकर बैठने की जरूरत नहीं पड़ती।

उत्सर्जन को कम करता है

घर के अंदर पौधे लगाने पर ये कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने के साथ-साथ एसीटोन, अल्कोहल, फॉर्मेल्डिहाइड, ज़ाइलीन, बेंजीन और अमोनिया जैसे टॉक्सींस को भी खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पौधो घर के अंदर मौजूद कालीन, सोफा कवर, कागज और प्रिंटर से निकलने वाले प्रदूषकों को हटाने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अच्छी नींद आती है

इनडोर पौधे तनाव और चिंता को कम करके नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। उदाहरण के लिए लैवेंडर की खूसबू नींद को बढ़ाती है, जबकि चमेली चिंता को कम करने में मदद करती है।

About the Author

... Read More