
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 10, 2021 8:18 AM IST
कोविड की वजह से सब अपने घरों में कैद हैं और कहीं बाहर घूम न पाने के कारण कई बार हम बहुत स्ट्रेस महसूस करते हैं। खासकर जब हम पहले की तरह नॉर्मल तरीके से काम करने को याद करते हैं। घर पर रह कर घर वालों के ताने सुनना, घर वालों से किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होना और काम का अधिक प्रेशर हमें काफी डिप्रेशन की ओर धकेल देता है। जिस कारण हम अपने दिमाग में काफी बोझ महसूस करते हैं। अगर आप भी अपनी स्थिति को ऐसा ही महसूस करते हैं तो आपको अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए। अपने शरीर की तरह अपने दिमाग को भी डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है, और अगर आप अपने दिमाग को डिटॉक्स (Mind Detox) करना चाहते हैं तो इन तरीकों का प्रयोग जरूर करें।
जब आपके दिमाग के पास खाली समय होता है तब ही वह फालतू के ख्याल सोच पाता है। और तभी उसके अंदर नेगेटिव ख्याल भी आते हैं इसलिए आपको दिमाग डिस्ट्रैक्ट करने के लिए किसी और काम में लगा देना चाहिए और आप घर के कामों में अपने दिमाग को डिस्ट्रैक्ट कर सकते हैं।
आपके दिमाग के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से ब्रेक लेना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको अपने दिमाग को बहुत अधिक जानकारी देने से भी बचाना होता है। अगर आपने एक बार टीवी बंद कर दिया है तो दूसरे हाथ में फोन पकड़ कर नहीं बैठ जाना है। आपको एक बार सारा काम निपटा कर थोड़ी देर के लिए आंख बंद करके लेट जाना चाहिए या घर वालों के साथ बात करनी चाहिए।
मेडिटेशन करने से भी आपके दिमाग को शांति मिलती है और आपके दिमाग में केवल पॉजिटिव विचार आते हैं। कुछ समय के लिए शांत हो कर बैठ जाएं व खुद को खुद से मिलाने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग काफी सेंटर में रहेगा।
आपको कभी भी अपने विचारों या अपने दिमाग की असली हालत से दूर नहीं भागना है। आपको स्थिति को स्वीकार करना है और खुद को यह संतुष्टि प्रदान करनी है कि अगर आपके दिमाग में यह सब विचार आ रहे हैं तो इसमें आपकी कोई बुराई नहीं है।
संगीत भी आपको एक सुकून प्रदान करता है और आपके दिमाग को शांत और स्थिर बनाने में मदद करता है। इसलिए कुछ समय के लिए रोजाना अपना मन पसंदीदा गाना जरूर सुनें।
निष्कर्ष
इन टिप्स के द्वारा और एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने के साथ ही आप खुद को और दिमाग को डिटॉक्स कर सकते है। रोजाना थोड़े समय के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए और साथ ही एक संतुलित और पौष्टिक मील का खाना भी बहुत जरूरी होता है। रोजाना सुबह की शुरुआत मेडिटेशन और एक्सरसाइज के द्वारा ही करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.