Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करेंगी ये 5 फिजिकल एक्टिविटी, गुस्सा और चिड़चिड़ापन होगा कंट्रोल

जब हम मानसिक रूप से दुरुस्त नहीं होते हैं तो उसका असर हमारे स्वभाव में कई तरह से दिखता है। जैसे कि ​ज्यादा गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन, सहनशक्ति की कमी और जल्दी आपा खो बैठना आदि। अगर आप बिना डॉक्टर की मदद से इन सब चीजों को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से कुछ फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसी फिजि​कल ​एक्टिविटी बता रहे हैं जिन्हें कर के आप न सिर्फ अपनी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रख सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करेंगी ये 5 फिजिकल एक्टिविटी, गुस्सा और चिड़चिड़ापन होगा कंट्रोल
मानसिक स्वास्थ्य को बूस्ट करती हैं ये 5 फिजिकल एक्टिविटी, गुस्सा और चिड़चिड़ापन होता है कंट्रोल

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 13, 2020 11:09 AM IST

इंसान के लिए जितना जरूरी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है उतना ही मानसिक रूप से भी जरूरी है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर उतने गंभीर नहीं रहते हैं जितना कि होना चाहिए। जब हम मानसिक रूप से दुरुस्त नहीं होते हैं तो उसका असर हमारे स्वभाव में कई तरह से दिखता है। जैसे कि ​ज्यादा गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन, सहनशक्ति की कमी और जल्दी आपा खो बैठना आदि। अगर आप बिना डॉक्टर की मदद से इन सब चीजों को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से कुछ फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसी फिजि​कल ​एक्टिविटी बता रहे हैं जिन्हें कर के आप न सिर्फ अपनी फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रख सकते हैं।

नियमित वॉक करना

वॉक करने के इतने फायदे हैं जिन्हें कोई नकार नहीं सकता है। यह एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है जिसे करने में न ही किसी उपकरण की जरूरत होती है और न ही किसी सहारे की। नियमित रूप से वॉक करने से वजन सामान्य रहता है, दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, डायबिटीज नहीं होती, कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है और स्टेमिना बढ़ने के साथ ही कई मानसिक रोग भी दूर रहते हैं। नियमित रूप से वॉकिंग करने से हड्डियां और मसल्स भी मजबूत रहती हैं। जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर असामान्य होता है उनके लिए सुबह की सैर सर्वोत्तम है।

Also Read

More News

साइकिलिंग

साइकिल चलाना दूसरा सबसे अच्छा कार्डियो वर्कआउट है जिसे नियमित रूप से किया जाना चाहिए। इसके लिए आपको एक अच्छी क्वॉलिटी की साइकिल और साइकिलिंग गियर की जरूरत है। साइकिल चलाना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर होता है। नियमित साइकिल चलाने से पैरों की हड्डियों को मजबूती मिलती है ओर दिल की कई बीमारियां भी दूर होती है। हृदय स्वास्थ्य के साथ-साथ, साइकिलिंग फेफड़े और रक्त वाहिकाओं के लिए भी अच्छी होती है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए रनिंग

आजकल लोगों में सहनशक्ति और धीरज की काफी कमी आ गई है। अगर आप इन्हें बेहतर करना चाहते हैं तो आपको रनिंग करनी चाहिए। रनिंग आपको मानसिक रूप से काफी विकसित बनाता है और साथ ही ये फेफड़ों और दिल की सेहत को भी अच्छा रहता है। लेकिन अगर अभी तक आपने रनिंग शुरू नहीं की है तो तेज रनिंग से शुरुआत न करें बल्कि हल्की जॉगिंग से शुरू करें।

स्वि​मिंग करना

यह कम प्रभाव वाला वर्कआउट हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। सबसे अच्छी बात यह है कि स्विमिंग किसी भी उम्र के व्यक्ति द्वारा की जा सकती है। कोर से फिट और स्वस्थ रहने के लिए तैराकी एक मजेदार फिजिकल एक्टिविटी है। इसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ मिलता है। अध्ययन बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से तैरते हैं, उनमें हृदय रोग, मधुमेह और रक्तचाप की समस्याएं विकसित होने की संभावना कम होती है।

Exercise for BP Patients

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लंबी पैदल यात्रा और ट्रैकिंग

लंबी पैदल यात्रा और ट्रैकिंग सबसे अच्छी आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी हैं जो न केवल आपकी शारीरिक हेल्थ को अच्छा रखती है बल्कि आपकी मानसिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। ट्रैकिंग से उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।