टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, प्रोडक्टिव बने रहने के लिए 6 घंटे की नींद है जरूरी, वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के 5 टिप्स

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "मैंने कम सोने की कोशिश की, लेकिन फिर कुल उत्पादकता कम हो जाती है। मैं खुद को छह घंटे से अधिक नींद नहीं लेने देना चाहता हूं।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 16, 2021 9:26 PM IST

Tips to Increase Work Productivity in Hindi: टेस्ला (Tesla)और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि वह रात में छह घंटे (Elon Musk Sleeping Habit) सोते हैं, क्योंकि कम सोने से कुल प्रोडक्टिविटी घट जाती है। पॉडकास्ट के एक एपिसोड 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' में मस्क ने कबूल किया कि वह बहुत काम करते हैं और रात एक या दो बजे मीटिंग भी करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कम सोने की कोशिश की, लेकिन फिर कुल उत्पादकता कम हो जाती है। मैं खुद को छह (घंटे) से अधिक नींद नहीं लेने देना चाहता हूं।"

सफल होने के लिए करें सप्ताह में 80 घंटे काम

इससे पहले मस्क ने कहा कि सफल होने के लिए व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 80 घंटे काम करना होगा। उन्होंने इससे भी आगे जाकर कहा कि यदि आप वास्तव में जिस दुनिया में रहते हैं, उसे बदलना चाहते हैं, तो काम की अवधि 100 घंटे जितनी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा, "एक समय ऐसा था, जब मैं कुछ सप्ताह.. मैंने ठीक से नहीं गिना है, लेकिन मैं बस कुछ घंटों के लिए सोता था और काम करता था।" 2018 में टेस्ला के कर्मचारियों ने बिजनेस इनसाइडर को बताया कि एलन मस्क को वे अक्सर टेबल, डेस्क और यहां तक कारखाने के फर्श पर भी सोते हुए देखा था।

वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए टिप्स (tips to increase work productivity in hindi)

1 काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहने से आपकी कार्य क्षमता बढ़ेगी। इससे दिमाग रिलैक्स होता है और मूड भी फ्रेश रहता है।

2 अपने काम के घंटे को बढ़ाएं नहीं। कोशिश करें कि 8-9 घंटे में अपना काम पूरा कर लें। जितनी देर तक ऑफिस में रुककर काम करेंगे, आपका परफॉर्मेंस उतना ही खराब होगा, क्योंकि अधिक देर तक रहने से मेंटली और शारीरिक थकान दोनों ही होता है। अपने अंदर स्ट्रेस को घर ना करने दें। इससे आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

3 किसी भी टाइम को आगे के लिए ना टालें। 2 मिनट का रूल (two-minute rule) फॉलो करें। यदि आपको लगता है कि कोई काम आप तुरंत कर सकते हैं, तो उसे उसी समय पूरा कर दें। इससे वह काम बेहतर तरीके से हो जाएगा।

4 मल्टीटास्किंग करने से बचें। कई लोग सोचते हैं कि ऐसा करके वे काम में बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे, लेकिन एक साथ कई काम करने से आप किसी भी कार्य को सही तरीके से नहीं कर सकते हैं।

इनपुट: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.