Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Painting Health Benefits: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी बेटी निशा के साथ पेंटिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। सनी इन दिनों कोरोना वायरस महामारी को दौरान अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। अक्सर, उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी ने हाल ही में जो फैमिली फोटोज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, उनमें सनी अपने बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए नज़र आ रही हैं। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटोज़ और वीडियो का एक कोलाज शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी निशा को पेंटिग बनाने में मदद करती दिखायी दे रही हैं। (Health Benefits of Painting)
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "निशा, नूह, अशर और मैंने इस वीकेंड में 6 पेंटिंग्स बनायी। यह वह पेटिंग है जिसे मैंने बनाया और निशा ने मेरी मदद की। हमारे सबसे अच्छे दोस्त और मौसी मार्सी के लिए एक उपहार है यह। जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
पेंटिंग या चित्रकारी एक ऐसी पहली एक्टिविटी है जिसे हर बड़ों और बच्चे सभी को आनंद आता है। दरअसल, बच्चे इसमें खूब दिलचस्पी लेते हैं। हर बच्चा शुरू से ही रंगों से खेलना पसंद करता है। पेंटिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे बच्चे की सोच विकसित होती है, उसे दिमागी विकास में मदद होती है। पेटिंग करने समय बच्चा हाथों और आंखों की मदद से पेंटिंग तैयार करता है। इससे, बच्चे का फोकस, मेंटल अलर्टनेस बढ़ती है। इस तरह बच्चे की मोटर स्किल्स बढती हैं। साथ ही वह रंगों की दुनिया से परिचित होता है। इसके अलावा भी पेंटिंग करने के कई फायदे हैं। इसीलिए बच्चों को पेंटिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और बड़ों को भी इस एक्टिविटी में हिस्सा लेना चाहिए।