
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 12, 2022 2:21 PM IST
Sidharth Shukla Birth Anniversary: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर एक्टर्स में गिने जाते थे सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत ही नहीं अन्य देशों में भी बहुत बड़ी है। लेकिन, साल 2021 में हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ की मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु ने लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि, सिद्धार्थ हेल्दी, खुश और मेंटली-फिजिकली फिट दिखायी देते थे और सिद्धार्थ जैसे व्यक्ति की असमय मौत के बारे में सोचा नहीं जा सकता। लेकिन, लोगों को तब और भी हैरानी हुआ जब यह बताया गया कि सिद्धार्थ की मौत जिम में अधिक एक्सरसाइज करने की वजह से हुई। (Sidharth Shukla Birth Anniversary In Hindi.)
View this post on Instagram
सिद्धार्थ ना केवल अपनी एक्टिंग और गुड लुक्स के लिए पसंद किए जाते थे। बल्कि, साथ ही उनका एट्टीटूयूट, सोच और जुझारू व्यक्तित्व भी सिद्धार्थ की पहचान थी। उन्होंने बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को कमजोर नहीं होने दिया। इसके अलावा निजी जिंदगी में भी हर चैलेंजिंग सिचुएशन का डटकर सामना किया और एक विजेता के तौर पर उभरकर सामने आए। वहीं, सिद्धार्थ ने अपने फैंस और दोस्तों को भी हमेशा जिंदगी में स्ट्रॉन्ग बनने, कूल रहने और मेंटली हेल्दी बनने के लिए बार-बार मोटिवेट किया।
अपने सोशल मीडिया उकाउंट्स पर सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर कई महत्वपूर्ण मुद्दों और टॉपिक्स पर बातें करते थे और लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में गाइड भी किया। आज सिद्धा्र्थ शुक्ला का 42वां बर्थडे (Sidharth Shukla’s 42nd birth anniversary) है और उनके जन्मदिन पर यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही मोटिवेशनल बातें और अच्छे मैसेजेस (Sidharth Shukla Life Quotes)के बारे में जो उन्होंने लोगों को दिया-
अपने फैंस से ऑनलाइन बात करते हुए या उनके सवालों के जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के असर से लेकर पैसा, सक्सेस और रिश्तों पर बातें कीं और उन्हें हैंडल करने के कई टिप्स दिए। ऐसी ही कुछ टिप्स में उन्होंने कहा-
जिंदगी बहुत छोटी है इसीलिए, ये कभी ना सोचें कि लोग आपके बारे में कैसी बातें कर रहे हैं। आप अपनी जिंदगी जीएं और खुश रहें।
सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर लोगों के झूठे दावों और सक्सेसफुल बनने की कहानियों पर ध्यान ना देने और उसकी वजह से परेशान ना होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज ऐसी नहीं होती कि उसकी वजह से आप खुद को कम आंकें या दुखी हों। क्योंकि वहां जो कुछ भी लिखा जाता या दिखाने की कोशिश की जाती है वह सब सच नहीं होता।
अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिद्धार्थ ने लिखा कि बार-बार असफल होने के बाद भी जीत के लिए कोशिश करते रहें। बीच में कदम पीछे लेने की बजाय उन स्थितयों से लड़ें जो आपकी जीत में रूकावट बनती हैं।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ ने अक्सर वन लाइनर मैसेजेस की मदद से जिंदगी के कई मुश्किल सवालों के जवाब देने की कोशिश की जैसे-