Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

साइंस भी मानता है सेहत के लिए फायदेमंद है ट्रैवलिंग, कई मानसिक बीमारियों से होता है बचाव

Health benefits of travelling: इस व्यस्त जिंदगी में ट्रैवल करना यानी कि कहीं घूमने-फिरने जाना आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

साइंस भी मानता है सेहत के लिए फायदेमंद है ट्रैवलिंग, कई मानसिक बीमारियों से होता है बचाव

Written by Pallavi Kumari |Published : June 25, 2022 11:00 AM IST

घूमना-फिरना किसी अच्छा नहीं लगता। लेकिन कई बार समय और पैसे के अभाव में हम इससे बचते हैं। जबकि सेहत के लिए हर कुछ दिनों बाद घूमना-फिरना मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। जी हां, ये हम नहीं बल्कि एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ईसीयू) के एक नए क्रॉस-डिसिप्लिनरी पेपर का प्रस्ताव है कि हम पर्यटन को देखने के तरीके को बदल दें, इसे न केवल एक मनोरंजक अनुभव के रूप में नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य जरूरी कामों के रूप में समझें। ECU के सेंटर फॉर प्रिसिजन हेल्थ और स्कूल ऑफ बिजनेस एंड लॉ के बीच सहयोग ने पाया कि छुट्टी पर जाने के कई पहलू मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों या स्थितियों वाले लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। कैसे आइए जानते हैं।

साइंस भी मानता है सेहत के लिए फायदेमंद है ट्रैवलिंग-Scientifically proven health benefits of travelling

ट्रैवलिंग के फायदे पर लिखे गए इस शोध के लेखक और प्रमुख शोधकर्ता डॉ.जून वेन की मानें तो, ट्रैवलिंग सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और डिमेंशिया जैसे मानसिक रोगों से बचाता है। इसके अलावा नए वातावरण में होना और नए अनुभव होना संज्ञानात्मक और संवेदी उत्तेजना प्रदान कर सकता है। डॉ.वेन ने कहते हैं कि, "व्यायाम को मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ा गया है और यात्रा में अक्सर शारीरिक गतिविधि में वृद्धि होती है जैसे कि अधिक चलना।" इसके अलावा ये मानसिक सेहत पर खास प्रभाव डालता है जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

साथ ही घूमने से ताजी हवा और धूप जैसी मूल बातें विटामिन डी और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती हैं। इससे नींद और चिंता से जुड़े मानसिक समस्याएं कम होने लगती हैं। जिससे हम अवसाद और अल्जाइमर जैसी विभिन्न बीमारियों से बचे रहते हैं।

Also Read

More News

ट्रैवलिंग के फायदे-Travelling health benefits in hindi

1. डिप्रेशन के खतरे को कम करता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में रिपोर्ट किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि कम से कम 6.5% भारतीय आबादी किसी न किसी रूप में गंभीर मानसिक विकार से पीड़ित है। डिप्रेशन,जैसी बीमारियों से लड़ने में टैविंग मदद कर सकता है।

2. स्ट्रेस कम करता है

लंबे समय से होने वाले स्ट्रेस से बाहर निकलने का एक आसान तरीका ट्रेवलिंग है। ट्रैवलिंग से दिमाग में चल रहे विचारों पर विराम लगता है और नई जगह को देखने और नए लोगों से मिलने से व्यक्तिन बेहतर महसूस करता है और अपने स्ट्रेस को भूल जाता है। इससे हैप्पी हार्मोन का प्रोडक्शन होता है जो कि स्ट्रेस हार्मोन को कम करने मेंमदद करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

3. ब्रेन और इम्यून हेल्थ को बूस्ट करता है

क्रिएटिव होने के लिए दिमाग का खुला हुआ होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में घूमना ना सिर्फ आपको क्रिएटिव बनाता है बल्कि आपके ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही ये आपके बीपी को कम करता है, दिल को स्वस्थ रखता है, पेट की सेहत को सही रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। तो, अगर आप अपनी लंबी उम्र चाहते हैं और खुश व स्वस्थ रहना चाहते हैं तो ट्रैवलिंग जरूर करें।

About the Author

... Read More