रूजुता दिवेकर ने सर्दियों में इस आयुर्वेदिक तेल से बॉडी मसाज करने की सलाह, बताया बनाने का तरीका और फायदे

जानी मानी सेलीब्रेटी न्‍यूट्रीशनिस्‍ट रूजुता दिवेकर ने अपने फेसबुक पोस्‍ट के माध्‍यम से एक विशेष मसाज ऑयल के बारे में बताया है, जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 14, 2020 7:01 PM IST

सर्दियों में बॉडी मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में तेल मालिश करने से न सिर्फ आपकी मसल्‍स मजबूत होती है बल्कि त्‍वचा के विकार दूर हो जाते हैं। सर्दियों में नियमित रूप से तेल मालिश करने से शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बना रहता है। अगर आप थोड़ी समझदारी के साथ तेल की गुणवत्‍ता को बढ़ाते हैं तो आपको और भी कई लाभ मिल सकता है। हाल ही में देश की जानी मानी सेलीब्रेटी न्‍यूट्रीशनिस्‍ट रूजुता दिवेकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर एक विशेष तेल मालिश करने की विधि बताई है। जो औषधीय गुणों से युक्‍त है। उन्‍होंने इसके लाभ भी बताए हैं।

इस आयुर्वेदिक तेल को बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • तिल का तेल
  • गुड़हल
  • मेथीदाना
  • गुंजा के पत्‍ते
  • साबुजा के पत्‍ते

बनाने की विधि

  • तिल के तेल को गर्म करें
  • इसमें हिबिस्कस मिलाएं
  • थोड़ा मेथी दाना डालें
  • गुंजा के पत्ते और साबुजा के पत्ते डालें
  • इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें
  • सुबह पूरे शरीर पर तेल लगाएं और गर्म पानी से धो लें।

आयुर्वेदिक तेल मालिश करने के फायदे

रूजुता दिवेकर के मुताबिक सर्दियों इस विशेष तेल की मालिश करने से इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होती है। वात दोष कम होता है। ऑयल मसाज सर्दियों में त्‍वचा को अच्छी तरह से पोषण देने के लिए जाना जाता है। इससे तन और मन शांत रहता है।

रूजुता दिवेकर कहती हैं, शरीर को शांत करना हमारे जीवन में शांति, सौंदर्य और सद्भाव लाने की एक अंदर की प्रक्रिया है। अपने बच्चों को सेल्‍फ केयर और पोषण के अभ्यास में भी शामिल करें, क्योंकि इसके बिना, जीवन सुखमय नहीं हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source