जल्‍दी घटाना है वजन, तो आज ही शुरू कर दें जुंबा डांस एरोबिक्‍स

यह बॉडी को शेपअप करने के साथ ही पाचन तंत्र को भी दुरुस्‍त करता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 26, 2018 2:24 PM IST

अगर आपका मेटाबॉलिज्‍म कमजोर है और आप बड़े हुए वजन से परेशान हैं तो आपको तुरंत जुंबा डांस एरोबिक्‍स शुरू कर देना चाहिए। यह इतना फायदेमंद है कि इससे बॉडी ही नहीं मन का भी व्‍यायाम होता है।

क्‍या है जुंबा डांस

जुम्बा डांस एक किस्म का एरोबिक्स डांस है। यह साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जो आपको फिट रहने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल है। जुम्बा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। बेली डांस के बाद पूरी दुनिया में बहुत से लोग जुम्बा के भी मुरीद बन गए हैं। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है।

यह भी पढ़ें - त्‍योहारों में भी रहेंगे फि‍ट, अगर अपनाएंगे ये टिप्‍स

सही रखता है ब्‍लड प्रेशर

दूसरे वर्कआउट रूटीन की तरह यह आपका ब्लड प्रेशर सही करता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। साल्सा करने से वजन बहुत जल्दी कम होता है, क्योंकि इसे करने में बहुत ताकत की जरूरत पड़ती है। जिसमें ज्यादा कैलोरीज बर्न होती है। ठीक उसी प्रकार जुम्बा आपके शरीर के हर हिस्से पर असर डालता है। आपकी बॉडी को बैलेंस देने के साथ ही यह आपको परफेक्ट बॉडी देता है। यह भी पढ़ें – चाहिए परफेक्‍ट फि‍गर तो इन सब्जियों को करें डायट में शामिल

बेहतर होता है पाचन तंत्र

जुम्बा डांस शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। यह डांस आपकी सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करता है। ऐसे में जब आपके पास वक्त की कमीं हो,  घर या वर्क प्लेस की व्यस्तता के बाद फुर्सत के क्षणों में कुछ ऐसा करना चाहती हैं, जो बोरिंग न हो तो जुंबा डांस एरोबिक्‍स सबसे बेहतर है। यह एरोबिक्स कैटेगरी के एक्सरसाइज में भी शुमार होता है, इसलिए इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। यह भी पढ़ें – खतरनाक हो सकता है खाली पेट ग्रीन टी लेना, जानें क्यों

मन का भी है व्‍यायाम

चूंकि इसे म्यूजिक के साथ किया जाता है, इसलिए इसे करने से हमारा मूड फ्रेश होता है और हम रिलैक्स हो जाते हैं। इससे टेंशन भी दूर हो जाती है। जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी बना रहता है।

शेपअप होते हैं शोल्‍डर और हिप्‍स

इसे करने से हमारे शोल्डर और हिप्स ईजिली मूव कर पाते हैं। इस डांस को करते वक्त काफी उछल-कूद होती है, इसमें हम गहरी सांसें लेते हैं, जिससे हमारे लंग्स को काफी तेज गति से अपना काम करना पड़ता है। जिससे लंग्स हेल्दी होतें है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस डांस स्टेप्स को हम अपनी जरूरत के अनुसार ढाल भी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source